Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

फिल्लौर से Ludhiana Auto में बैठकर आने-जाने वाले लोग सावधान, होश उड़ा देगी खबर

0

फिल्लौर: अगर आप सवारी थ्री व्हीलर में बैठकर फिल्लौर से लुधियाना आते-जाते हैं खास तौर पर औरतें तो वह सावधान हो जाएं, सवारी थ्री व्हीलर की आड़ में नैशनल हाईवे पर लुटेरों का गिरोह सरगर्म है जो मौका मिलते ही चलते थ्री व्हीलर में तेजधार हथियार निकाल महिला को बंधक बना कर उनसे सब कुछ लूट लेते हैं।कुछ ऐसा ही हुआ नैशनल हाईवे पर सवारी ऑटो की आड़ में हाईवे लुटेरे सरगर्म हैं जो महिलाओं को ऑटो में बैठाकर रास्ते में मौका मिलते ही तेजधार हथियारों के बल पर उनसे मोबाइल, नकदी व सोने के गहने लूट कर फरार हो जाते हैं।

लुटेरों ने लुधियाना से फिल्लौर आते वक्त जब महिला को ऑटो में बैठा कर लूटने की कोशिश की तो महिला साहस दिखाते हुए 3 लुटेरों से भिड़ गई और चलते ऑटो से मदद मांगने के लिए अपनी जान को जोखिम में डाल आधा किलोमीटर तक बाहर लटकती आई। महिला को इस हालत में देख जब लोगों ने ऑटो रुकवाने की कोशिश की तो वह पलट गया जिससे 2 लुटेरे घायल हो गए तथा उनका एक साथी मौके से फरार हो गया। लोगों ने लुटेरों की छित्तर परेड कर पुलिस के हवाले किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.