Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट
Header Ad

फिरोजपुर से चंडीगढ़ जाने वाले रेल यात्रियों में मची हाहाकार, जानें क्या है मामला

फिरोजपुर: फिरोजपुर से चंडीगढ़ की ओर चलती रेलगाड़ी पिछले कई महीनो से बंद होने के कारण लोगों में हाहाकार मची हुई है और यात्री बेहद परेशान हो रहे हैं। यह जानकारी देते हुए सेवामुक्त बैंक अधिकारी और अलग-अलग सामाजिक धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि प्रेम शर्मा ने बताया कि डिविजनल रेलवे मैनेजर का कार्यालय यहां होने के बावजूद भी फिरोजपुर 1947 का ही नजर आ रहा है।

उन्होंने कहा कि रेलवे विभाग द्वारा लुधियाना मोडिफिकेशन को लेकर पिछले कुछ महीनों से लुधियाना चंडीगढ वाली ट्रेनें बंद की हुई है मगर ध्यान देने वाली बात यह है कि लुधियाना तक डीएमयू ट्रेन का संचालन किया जा सकता है और उसे आगे अमृतसर चंडीगढ़ ट्रेन के साथ लगाया जा सकता है । प्रेम शर्मा और उनके साथियों ने कहा कि एक साल के अंदर दो-दो बार इस ट्रेन को निरस्त करके फिरोजपुर के हजारों नागरिको के साथ मजाक क्यों होता है? जबकि रोजाना बड़ी संख्या में पढ़ाई करने के लिए बच्चे, व्यापारी, दफ्तरों से कर्मचारी तथा आम लोग पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट, पी.जी.आई. अस्पताल आदि के लिए चंडीगढ़ जाते हैं जो फिरोजपुर से चंडीगढ़ रेलगाड़ी बंद होने के कारण परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ व्यक्ति जो बड़ी आसानी के साथ इस रेलगाड़ी में थोड़े पैसों में की टिकट लेकर यात्रा कर सकता है वहीं यह रेलगाड़ी बंद होने के कारण लोगों को कहीं ज्यादा पैसे खर्च करके चंडीगढ़ आना जाना पड़ता है जो बेहद मुश्किल है और रेल अधिकारियों को लोगों की इस समस्या के बारे में सोचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जब तक रेलवे स्टेशन लुधियाना का काम पूरा नहीं हो जाता तब तक फिरोजपुर से इस गाड़ी की जगह विशेष तौर पर डीएमयू गाड़ी चलाई जाए ,जिसे लुधियाना रेलवे स्टेशन पर अन्य गाड़ियों के साथ जोड़कर चंडीगढ़ के लिए चलाया जाए ता जो फिरोजपुर और इसके आसपास के लोगों को चंडीगढ़ जाने में कोई मुश्किल न हो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.