Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

‘प्रोफेसर, रिसर्च छात्रा और…’ IIT छात्र अंकित के वो 3 गुनहगार, बेटे के सुसाइड पर क्या बोले पिता?

कानपुर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में रसायन विज्ञान के रिसर्च छात्र अंकित यादव की आत्महत्या के मामले में कल्याणपुर थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक असिस्टेंट प्रोफेसर, एक रिसर्च छात्रा और उनकी मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है. अंकित के परिजन की ओर से कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के बाद केस दर्ज हुआ है, क्योंकि पुलिस ने पहले उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी.

आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के उफरी गांव निवासी अंकित यादव (25) ने बीती 10 फरवरी को अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. उनके पिता रामसूरत यादव ने आरोप लगाया कि दिल्ली के द्वारिका निवासी रिसर्च छात्रा योगिता यादव, जो अंकित की लैबमेट थी, ने उनके बेटे का आर्थिक और मानसिक शोषण किया.

अंकित के पिता ने लगाए आरोप

रामसूरत के अनुसार, योगिता ने अंकित से संबंध बनाकर उनसे पैसे ऐंठने शुरू किए और दबाव में अंकित ने पर्सनल लोन लेकर उसे 50 हजार रुपये दिए. रामसूरत ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत योगिता की मां मीरा यादव से की, जिन्होंने माफी मांगकर रकम लौटा दी. लेकिन बाद में योगिता और मीरा ने अंकित को आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.

इसके अलावा, अंकित के गाइड असिस्टेंट प्रोफेसर पार्थ सारथी ने भी उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित किया. योगिता और उनकी मां ने कथित तौर पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर अंकित से पांच लाख रुपये की मांग की. इन सबके चलते तनाव में आए अंकित ने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने अंकित के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया, जिसमें लिखा था, मैं क्विट कर रहा हूं.

कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

हालांकि, परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने नोट की हैंडराइटिंग का मिलान तक नहीं कराया. पुलिस ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. परिजनों और आईआईटी प्रशासन की शिकायत के बावजूद अब तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.