Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

‘ए बेटा रुक जा, ऐसा न कर…’ Video कॉल पर मां के सामने ही बेटे ने लगा ली फांसी, सुसाइड से सदमे में परिवार

‘ए बेटा रुक जा, रुक जा बेटा, पापा दो दिन में मुंबई आएंगे, मत कर बेटा…’ एक मां अपने बच्चे से वीडियो कॉल पर गिड़गिड़ा रही थी. रो रही थी. उससे मिन्नतें कर रही थी कि वो अपनी जान न दे…लेकिन बेटा अपनी मां की एक नहीं सुनता है और कमरे में पंखे से फांसी लगाकर जान दे देता है. इस दर्दनाक घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है.

राजस्थान के जोधपुर में बलदेव नगर है. यहीं का निवासी मृतक मुजाहिद था. हालांकि, मुजाहिद वर्तमान में मुंबई में रहता था. इसी बीच, उसने अपनी मां को वीडियो कॉल किया और उसके सामने ही पंखे पर फंदा लगाकर जान दे दी.

वीडियो कॉल पर ही मां बेटे को समझा रही थी

हालांकि, मुजाहिद को मां वीडिय़ो कॉल पर ही लगातार समझा रही थी. लेकिन उसने सारी बातों को अनसुना कर दिया. बेटे की मौत से मां सदमे में चली गई है. घरवालों के आंखों से आंसू रुकने के नाम नहीं ले रहे हैं. किसी को विश्वास नहीं हो रहा है कि मुजाहिद इस तरीके की हरकत कर सकता है.

मुजाहिद हंसमुख लड़का था

घरवालों के मुताबिक, मुजाहिद बेहद समझदार लड़का था. वह जब भी मिलता था, तो हंस कर ही बात करता था. बड़ों का सम्मान करता था. उसका कभी किसी से कोई विवाद नहीं हुआ. हालांकि, स्थानीय लोगों की मानें तो मुजाहिद हाल के दिनों में आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा था. वह इस समस्या से लगातार उबरने की कोशिशें कर रहा था. इसी वजह से वह डिप्रेशन में भी था.

मोहल्ले में पसरा सन्नाटा

मुजाहिद की मौत के बाद घरवालों ने चुप्पी साध ली है. वह अब इस घटना पर कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं. घरवाले उसके शव को लेने के लिए मुंबई गए हैं. बताया जा रहा है कि उसके शव का अंतिम संस्कार जोधपुर में ही किया जाएगा. इस घटना से मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.