Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

प्रियंका-निक ने 3 साल की बेटी को लेकर लिया ऐसा फैसला, नन्ही परी के इस काम से हैरान हैं दोनों

बॉलीवुड में अक्सर ऐसा देखा जाता है कि सेलेब्स की राह पर चलते हुए उनके बच्चे भी फिल्मी दुनिया में ही करियर बनाते हैं. जबकि कई सेलेब्स के बच्चों ने अपनी अलग राह चुनी और अलग पहचान बनाई. हालांकि सेलेब्स अक्सर ही अपने बच्चों के करियर को लेकर चिंतित रहते हैं और ये चिंता कम उम्र में ही शुरू हो जाती है. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस अभी महज तीन साल की हैं, लेकिन अभी से ये खबरें शुरू हो गईं कि दोनों की लाडली आखिर बड़ी होकर क्या बनेंगी?

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती एक चर्चित स्टार किड हैं. बेटी को लेकर दोनों ने एक बड़ा फैसला लिया है. हाल ही में निक एक शो पर पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने बेटी के फ्यूचर को लेकर बात की. उनसे जब पूछा गया कि क्या उनकी बेटी शोबिज में एंट्री लेंगी? इस पर निक ने जो जवाब दिया वो सुर्खियां बटोर रहा है.

क्या शोबिज में एंट्री लेंगी प्रियंका की बेटी?

फैंस के बीच चर्चा चल रही है कि क्या निक और प्रियंका की तरह ही उनकी बेटी मालती भी शोबिज में कदम रखेंगी. ये सवाल हाल ही में निक से ‘द केली क्लार्कसन’ शो में भी पूछा गया था. इस पर उन्होंने मनोरंजन को एक शानदार करियर बताते हुए कहा कि उसे क्या करना है ये उसका फैसला होगा. हमने (प्रियंका और निक) इसके बारे में बहुत बात की है. वहीं बेटी की पसंद को बताते हुए निक ने आगे कहा, ”हमारी तीन साल की बेटी को गाना पसंद है.”

“बेटी जो भी करें, अपनी मर्जी से करें”

निक ने आगे कहा, ”मैंने और प्रियंका ने अपने करियर में काफी कुछ देखा है. हम नहीं चाहते कि हमारी बेटी को भी वो फेस करना पड़े. पैरेंट्स का काम बच्चों की सुरक्षा करना होता है. इसके साथ ही उन्हें खुलकर जीवन जीने देना चाहिए.” निक ने बेटी को लेकर कहा वो जो भी करें, अपनी मर्जी से करें.

सरोगेसी से हुआ था मालती का जन्म

प्रियंका और निक ने साल 2018 में राजस्थान के उदयपुर में हिंदू और क्रिश्चियन वेडिंग की थी. इसके बाद कपल ने साल 2022 में बेटी का वेलकम किया. 15 जनवरी 2022 को उनका जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था. अब मालती करीब तीन साल तीन महीने की हो चुकी हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.