Logo
ब्रेकिंग
लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ...
Header Ad

सोशल मीडिया पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर रेप; IPS बनते बनाई दूरी तो महिला डॉक्टर पहुंची थाने

महाराष्ट्र के नागपुर में तैनात एक आईपीएस अफसर के खिलाफ महिला के डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया है. पीड़िता ने नागपुर के इमामबाड़ा थाने में आरोपी आईपीएस के खिलाफ तहरीर दी है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. महिला डॉक्टर ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी के साथ उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी.

पीड़िता के मुताबिक उन दिनों वह खुद एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी. आरोपी खुद भी यूपीएससी की तैयारी कर रहा था. उनके बीच पहले दोस्ती थी. यह दोस्ती कब प्यार में बदल गई, उन्हें खुद पता नहीं चला. इस प्यार की वजह से दोनों अक्सर मिलने लगे. इसी दौरान आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और कई बार उसके साथ संबंध भी बनाए. पीड़िता के मुताबिक इसी बीच उसका एमबीबीएस पूरा हो गया. वहीं दूसरी ओर आरोपी का भी यूपीएससी में चयन हो गया.

आईपीएस में चयन होते दिखाया रंग

पुलिस को दिए शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आईपीएस बनते ही आरोपी ने उससे किनारा करना शुरू कर दिया. वहीं पूछने पर उसने साफ तौर पर शादी से इनकार कर दिया. ऐसे में पीड़िता ने आरोपी के परिजनों से गुहार लगाई, लेकिन उन लोगों ने भी कोई रिस्पांस नहीं दिया. आखिरकार थकहार कर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दी है. बताया कि आरोपी फिलहाल उत्तर महाराष्ट्र के एक जिले में पोस्टेड है.

मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने इस संबंध में आरोपी आईपीएस अधिकारी को नोटिस देकर बयान देने को कहा है. हालांकि विभागीय मामला होने की वजह से कोई भी पुलिस अधिकारी इस संबंध में कोई भी आधिकारिक बयान देने से बच रहा है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामले की तकनीकी जांच कराई जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.