Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

प्रियंका चोपड़ा के साथ हुआ बड़ा हादसा, फिल्म के सेट पर लगी चोट, बाल-बाल बची आंख

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हिंदी सिनेमा में अपनी दमदार अदाकारी का दम दिखाने के बाद पिछले कई सालों से हॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स में झंडे गाड़ रही हैं. प्रियंका ने हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान हासिल कर ली है. उन्होंने अपने काम के दम पर इंटरनेशल ऑडियंस को अपना मुरीद बना लिया है. ग्लोबल आइकन बन चुकीं प्रियंका अब हॉलीवुड प्रोजेक्ट के लिए मोटी फीस भी वसूलती हैं. वहीं इंडियन सिनेमा में अपनी वापसी को लेकर भी एक्ट्रेस काफी सुर्खियों में हैं. हाल ही में प्रियंका ने अपनी अपकमिंग फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट (Head of State) की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा सुनाया. जहां उनकी आंख बाल-बाल बची.

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट (Head of State) जल्द ही रिलीज होने वाली है. एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म का प्रमोशन भी शुरू कर दिया है. इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने को-स्टार जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ जिमी फॉलन के चैट शो द टुनाइट शो में शिरकत की. एक्ट्रेस ने इस दौरान फिल्म के सेट पर उनके साथ हुए एक बड़े हादसे के बारे में खुलासा किया. उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान उनकी आईब्रो कट गई थी.

शूटिंग के दौरान आईब्रो पर लगी चोट

प्रियंका चोपड़ा ने कहा, “कैमरे में मैट बॉक्स था और मुझे फर्श पर लुढ़क कर गिरना था और बारिश हो रही थी. कैमरे को मेरे करीब आना था.” देसी गर्ल की मानें तो शूटिंग के दौरान उन्हें क्लोज शॉट देना था और कैमरा ऑपरेटर कुछ ज्यादा ही करीब आ गया. वहीं वो भी कैमरे के थोड़ा ज्यादा करीब चली गईं. जिसके चलते कैमरे का कोना उनकी आईब्रो में जा लगा और उनकी आधी आईब्रो ही कट गई. एक्ट्रेस ने इस बात का शुक्र मनाया कि आईब्रो की जगह उनकी आंख भी हो सकती थी. इसलिए वह काफी आभारी महसूस कर रही थीं. उन्होंने अपना काम खत्म किया, क्योंकि वह फिर से बारिश में शूट नहीं करना चाह रही थीं.

इस दिन देख पाएंगे प्रियंका की फिल्म

एक्ट्रेस की अपकमिंग हेड्स ऑफ स्टेट एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म होने वाली है. वहीं ये सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 2 जुलाई को स्ट्रीम की जाएगी. प्रियंका इस फिल्म में लीड रोल में हैं. वहीं पीसी को जल्द ही साउथ के मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली और महेश बाबू की SSMB29 में नजर आने वाली हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.