Logo
ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...
Header Ad

प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़, गर्मी से बेहोश होकर गिर रहे श्रद्धालु

प्रयागराज में इस समय महाकुंभ आयोजित किया जा रहा है. इसी की वजह से लोगों की भीड़ उमड़ रही है. सोमवार को रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ गई है. हालात बेकाबू हो गए हैं. इसी के चलते प्रशासन ने एक्शन लिया है और रेलवे स्टेशन में उमड़ी भीड़ के चलते लोगों के बीच भगदड़ न मचे इसीलिए पुलिस ने मेले से लौट रहे लोगों को रास्तों में रोका है. हालात को काबू में करने के लिए स्टेशन के अंदर पब्लिक की इंट्री को रोका गया है. इसी के साथ 28 फरवरी तक स्टेशन को बंद कर दिया गया है.

फरवरी का महीना चल रहा है, लेकिन यूपी समेत कई राज्यों में तापमान बढ़ गया है. लोगों की भीड़ के बीच गर्मी से लोग बेहोश हो रहे हैं. धूप और गर्मी में मेले से लौट रहे लोग स्टेशन की तरफ बढ़ रहे थे, इसी बीच पुलिस ने पहले ही स्टेशन पर भारी भीड़ होने के चलते लोगों को रास्ते में ही रोका हुआ है. सड़कों पर रोकी गई भीड़ बेकाबू हो रही है. प्रयागराज के खुसरोबाग , लीडर रोड ,के पी इंटर कॉलेज में लाखों की तादाद में लोगों को रोका गया है.

बेकाबू हो रही भीड़

महाकुंभ में आए लोग इस समय लाखों की संख्या में सड़कों से लेकर स्टेशन परिसर तक मौजूद है. इस भीड़ में बच्चे, बूढ़े और महिलाएं भी मौजूद हैं. भीड़ की वजह से कई लोगों का सांस घुट रहा है, साथ ही गर्मी की तपीश भी ज्यादा है इसी के चलते लोग बेहोश होकर गश खाकर गिर रहे हैं.

लोगों की भीड़ की वीडियो सामने आ रही है. भीड़ से रेलवे प्रसाशन के हाथ पांव फूल रहे हैं क्योंकि इतनी बड़ी तादाद में लोगों को काबू करना आसान नहीं है. रेलवे स्टेशन पर हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं.

महाकुंभ रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो जाने के बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एक पोस्ट किया. उन्होंने कुछ लोगों की वीडियो पोस्ट कर सीएम योगी पर सवाल उठाए. उन्होंने लिखा, सुन ले यूपी का शासन और प्रशासन श्रद्धालुओं के कटु अनुभव और वचन.

दिल्ली स्टेशन पर मची भगदड़

महाकुंभ पहुंचने के लिए लोगों की भारी भीड़ इस समय रेलवे स्टेशन पर नजर आ रही है. न सिर्फ प्रयागराज बल्कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रविवार को लोगों की भीड़ उमड़ी और भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में कुल 18 लोगों की मौत भी दर्ज की गई हैं. इस भगदड़ में 11 महिलाओं और 5 बच्चों सहित कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. इसी के बाद भगदड़ मचने के बाद ट्रेन के अंदर का एक वीडियो सामने आया जिसमें दिखाई दिया की ट्रेन खचाखच भरी हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.