Logo
ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: विजय को 2029 में PM उम्मीदवार बनाने पर TVK और कांग्रेस में तकरार, मंत्री सेंगोट... Budgam Encounter: बडगाम में सेना का ‘ऑपरेशन अशदार’, सुरक्षाबलों ने मार गिराया 1 आतंकी; AK राइफल बराम... दिल्ली के सभी 39 सब-डिवीजनों में सब-रजिस्ट्रार नियुक्त: पहली बार IT आधारित रैंडमाइजेशन से पोस्टिंग Madhubani Court News: मधुबनी कोर्ट से हथकड़ी छुड़ाकर भागा कैदी, 3 घंटे बाद स्टेडियम रोड से दोबारा गि... Uttarakhand Politics: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद के बीच BJP का चुनावी शंखनाद, 9 सितंबर से नितिन नवीन ... Mumbai News: गोरेगांव में आरे मेट्रो स्टेशन के नीचे लग्जरी बस में लगी भीषण आग, धमाके के बाद मची अफरा... Jadavpur University Row: जादवपुर यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर 'ऋषि अरबिंदो' रखने की मांग, BJP विधायक के ... Digital Arrest Cyber Fraud: सीबीआई का देशभर में 'ऑपरेशन चक्र-VI', 20 राज्यों में 89 ठिकानों पर छापेम... सुपौल के बसबिट्टी कुंवर टोला की अनोखी जन्माष्टमी: विसर्जन के दिन नहीं जलता चूल्हा, चूड़ा-दही पर रहते... बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर गंभीर आरोप: पत्नी अर्चना पांडा ने दर्ज कराई मारपीट की शिका...
Header Ad

पूर्व विधायक और BJP नेता ने की खुदकुशी, सरकारी आवास में खुद को गोली से उड़ाया

जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और पूर्व विधायक फकीर मोहम्मद खान (Faqir Mohammad Khan) ने खुदकुशी कर ली है. घाटी के अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित गुरेज क्षेत्र के पूर्व विधायक फकीर ने आज गुरुवार को श्रीनगर के उच्च सुरक्षा वाले तुलसीबाग इलाके में अपने सरकारी क्वार्टर में कथित तौर पर खुद को गोली मार कर अपनी जान दे दी.

पार्टी से जुड़े आधिकारियों ने भी इस घटना की पुष्टि की है. पार्टी के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि 62 साल के फकीर मोहम्मद खान ने अपने सरकारी आवास में खुद को गोली मार ली. उनके निधन की जानकारी मिलते ही जम्मू-कश्मीर विधानसभा में शोक व्यक्त किया गया.

खुदकुशी की वजह साफ नहीं

बताया जा रहा है कि खान ने क्वार्टर नंबर 9A में अपने एक पीएसओ की सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार दी जिसके बाद वह खून से लथपथ हो गए और वहीं पर गिर गए. हालांकि उन्हें तुरंत श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

बीजेपी के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि पूर्व विधायक की मौत खुदकुशी के कारण हुई है. हालांकि फकीर मोहम्मद ने यह कदम क्यों उठाया, इसका तत्काल पता नहीं चल सका है. पुलिस ने उनकी मौत के आसपास की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है.

पिछले साल चुनाव हार गए थे गुरेज

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज के निवासी जुमा खान के बेटे फकीर मोहम्मद खान घाटी के एक अनुभवी राजनेता थे.

फकीर मोहम्मद खान साल 1996 के चुनाव में गुरेज से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे थे और जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए चुने गए थे. फिर साल 2020 में वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे और पिछले साल 2024 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के टिकट पर मैदान में उतरे थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

इस विधानसभा चुनाव में फकीर मोहम्मद खान ने एक बार फिर गुरेज (ST) सीट से अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन नेशनल कॉन्फ्रेंस के नजीर अहमद खान गुरेजी से कड़े मुकाबले में 1,049 वोटों के अंतर से हार गए थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.