Logo
ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: विजय को 2029 में PM उम्मीदवार बनाने पर TVK और कांग्रेस में तकरार, मंत्री सेंगोट... Budgam Encounter: बडगाम में सेना का ‘ऑपरेशन अशदार’, सुरक्षाबलों ने मार गिराया 1 आतंकी; AK राइफल बराम... दिल्ली के सभी 39 सब-डिवीजनों में सब-रजिस्ट्रार नियुक्त: पहली बार IT आधारित रैंडमाइजेशन से पोस्टिंग Madhubani Court News: मधुबनी कोर्ट से हथकड़ी छुड़ाकर भागा कैदी, 3 घंटे बाद स्टेडियम रोड से दोबारा गि... Uttarakhand Politics: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद के बीच BJP का चुनावी शंखनाद, 9 सितंबर से नितिन नवीन ... Mumbai News: गोरेगांव में आरे मेट्रो स्टेशन के नीचे लग्जरी बस में लगी भीषण आग, धमाके के बाद मची अफरा... Jadavpur University Row: जादवपुर यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर 'ऋषि अरबिंदो' रखने की मांग, BJP विधायक के ... Digital Arrest Cyber Fraud: सीबीआई का देशभर में 'ऑपरेशन चक्र-VI', 20 राज्यों में 89 ठिकानों पर छापेम... सुपौल के बसबिट्टी कुंवर टोला की अनोखी जन्माष्टमी: विसर्जन के दिन नहीं जलता चूल्हा, चूड़ा-दही पर रहते... बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर गंभीर आरोप: पत्नी अर्चना पांडा ने दर्ज कराई मारपीट की शिका...
Header Ad

छत्तीसगढ़ में 22 नक्सली हुए ढेर, अमित शाह का ऐलान- 31 मार्च 2026 तक भारत हो जाएगा नक्सल मुक्त

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. गुरुवार को सुरक्षाबलों ने बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर 22 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने भारत को नक्सलमुक्त बनाने को लेकर बड़ा बयान दिया है. गृह मंत्री ने कहा, अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सलमुक्त हो जाएगा.

छत्तीसगढ़ के गंगालूर पीएस लीमिट के पास बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गुरुवार सुबह 7 बजे से ही मुठभेड़ जारी थी. दोनों तरफ से फायरिंग की जा रही थी, इसी बीच सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 22 नक्सलियों को ढेर कर दिया है.

अमित शाह ने नक्सलमुक्त भारत का किया जिक्र

गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षाबलों की मिली इस बड़ी कामयाबी के मौके पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने कहा, नक्सलमुक्त भारत अभियान की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है. छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षा बलों के 2 अलग-अलग ऑपरेशन्स में 22 नक्सली मारे गए.

अमित शाह ने आगे कहा, मोदी सरकार नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस अप्रोच से आगे बढ़ रही है और समर्पण से लेकर समावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है. अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सलमुक्त होने वाला है.

मुठभेड़ में एक जवान हुआ शहीद

मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ 22 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं. इसी के साथ इस मुठभेड़ में बीजापुर DRG का एक जवान भी शहीद हो गया है. मुठभेड़ स्थल से AK 47, SLR जैसे बड़े हथियार बरामद हुए हैं.

“जवानों की ताकत के बल पर ऑपरेशन सफल हुआ”

बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ लिए गए एक्शन पर राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा बीजापुर, दंतेवाड़ा के गंगलूर में सुबह से मुठभेड़ चल रही है. 22 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. एक जवान नक्सल मुठभेड़ में शहीद हो गया है. उन्होंने शहीद जवान के परिवार के प्रति संवेदना जताई और कहा, छत्तीसगढ़ की पूरी सरकार शहीद जवान के परिवार के साथ खड़ी है. जवानों की ताकत के बल पर बड़ा ऑपरेशन सफल हुआ है. नक्सलवाद से मुक्त होने की बात करते हुए उन्होंने कहा, बीजापुर नक्सलवाद का एक बड़ा क्षेत्र है. बीजापुर लाल आतंक से मुक्त होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.