
माता सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य शुरू करने को लेकर शिलान्यास कर दिया गया है. यहां आगामी तीन वर्षों में अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तरह ही अलौकिक मंदिर का निर्माण करा लेने की योजना है. इससे पहले इस ऐतिहासिक स्थान को सीधे राजधानी पटना समेत देश के सभी प्रमुख स्थानों से जोड़ने की कवायद भी शुरू हो गई है.
सड़क और रेल के साथ ही हवाई मार्ग से सीधे इस स्थान को संपर्कता प्रदान करने की कवायद शुरू कर दी है. हाल में हुए शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी तीनों माध्यमों से इस पवित्र धाम को सीधी संपर्कता प्रदान करने की कार्ययोजना का उल्लेख किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.