Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

आज विपक्षी सांसदों का चुनाव आयोग तक मार्च, EC ने कहा- 12 बजे 30 लोग मिलने आ जाएं

देश में इन दिनों वोट चोरी के मामले को लेकर सियासत गर्माई हुई है. हाल ही में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे. पहले चुनाव आयोग की तरफ से राहुल के इन दावों पर हलफनामा मांगा गया था. इसके साथ ही माफी मांगने की बात भी कही गई है. अब पूरे मामले पर चुनाव आयोग ने विपक्ष के 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को मुलाकात के लिए बुलाया है.

विपक्षी सांसदों की आज चुनाव आयोग से मुलाकात होगी. चुनाव आयोग ने दोपहर 12 बजे मिलने के लिए बुलाया है. एक दिन पहले ही राहुल गांधी के बाद जयराम रमेश ने वोटर लिस्ट गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग से मिलने का समय मांगा था. इस पर चुनाव आयोग की तरफ से 30 लोगों को मुलाकात के लिए बुलाया गया है.

चुनाव आयोग ने लिखा जयराम रमेश को पत्र

भारत निर्वाचन आयोग सचिवालय ने कांग्रेस सांसद जयराम रमेश को पत्र लिखा है. उसने पत्र में लिखा, चुनाव आयोग ने आज दोपहर 12:00 बजे बातचीत के लिए समय दिया है. अनुरोध है कि स्थान की कमी के कारण, कृपया अधिकतम 30 व्यक्तियों के नाम सूचित करें.

12 बजे मिलेगा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

चुनाव आयोग आज कांग्रेस/विपक्ष के 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से 12 बजे मुलाक़ात करेगा. चुनाव आयोग ने जयराम रमेश को चिट्ठी लिखकर जानकारी दी है. आज ही साढ़े 11 बजे विपक्ष के सांसद संसद भवन से चुनाव आयोग तक मार्च निकालेंगे. कांग्रेस ने पहले ही चुनाव आयोग से मिलने का समय मांगा था. फिलहाल कांग्रेस की तरफ से प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों के नाम सामने नहीं आए हैं. देखना होगा कि कौन-कौन विपक्षी नेता चुनाव आयोग से मुलाकात करेगा.

वोटर लिस्ट को लेकर संग्राम जारी

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर संग्राम जारी है. राहुल समेत तमाम विपक्षी नेता चुनाव आयोग पर कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं. राहुल ने सीधे-सीधे चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया है. इसको लेकर बीते दिन उन्होंने एक अभियान की शुरुआत भी की है. इसके तहत राहुल ने एक वेबसाइट भी लॉन्च की है. साथ ही लोगों से इस अभियान में जुड़ने की अपील भी की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.