Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

खंडवा में शाजिया से शारदा बनी युवती! मयूर से रचाया विवाह, लाल जोड़ा पहनकर लिए सात फेरे

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक ऐसी शादी की तस्वीर आई है… जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है। यहां दोंदवाड़ा की शाजिया अब शारदा… बन चुकी है और महादेवगढ़ मंदिर में मयूर संग सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत कर दी है।

खंडवा के ऐतिहासिक महादेवगढ़ मंदिर में मंत्रोच्चार की गूंज के बीच एक अनोखी शादी हुई। दोंदवाड़ा की शाजिया ने सनातन रीति-रिवाज से मयूर के साथ सात फेरे लिए और अब वो शारदा बन गई है। शादी की शुरुआत भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक से हुई। फिर भारत माता की प्रतिमा के सामने मंत्रोच्चार के बीच पवित्र अग्नि के सात फेरे पूरे किए गए। शाजिया से शारदा बनी युवती ने कहा कि मुझे बचपन से ही सनातन संस्कृति पसंद थी।

मैंने किसी के दबाव में नहीं, बल्कि अपने मन से यहां आकर मयूर से विवाह किया। वहीं, मयूर ने कहा कि हम दोनों ने साथ जीने का फैसला किया है। दोनों की रज़ामंदी के साथ यह विवाह किया। शादी के बाद मंदिर में मौजूद लोगों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया… और शारदा के इस नए सफर की शुभकामनाएं दीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.