Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

पिता बनने के बाद कितनी बदली जिंदगी? सिद्धार्थ मल्होत्रा ने डैडी ड्यूटी पर की बात, कहा मैं सिर्फ…

0

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘परम सुंदरी’ को लेकर इस वक्त चर्चा में बने हुए हैं. ‘परम सुंदरी’ में सिद्धार्थ के साथ जान्हवी कपूर भी शामिल हैं. हाल ही में दोनों स्टार्स अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए द ग्रेट इंडियन कपिल शो में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने एक्टर ने पिता बनने के बाद के अपनी जिंदगी के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि पिता बनने के बाद से उनका डेली रूटीन पूरी तरह से बदल गई है.

29 अगस्त को ‘परम सुंदरी’ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, ये फिल्म क्रॉस कल्चरल रोमांस पर बेस्ड है. हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर अपनी फिल्म के लिए द ग्रेट इंडियन कपिल शो में दिखे हैं. हालांकि, एक्टर का ये शो अभी स्ट्रीम नहीं हुआ है, लेकिन हालिया एपिसोड का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ ने अपनी डैडी ड्यूटी के बारे में बात की है. उन्होंने बताया कि उनका शेड्यूल चेंज हो गया है.

सपोर्टिंग एक्टर हूं

एक्टर ने कहा, अरे पूरा शेड्यूल चेंज हो गया, अभी मैं वहीं से आ रहा हूं सुबह सुबह. चाहे वो खाने पीने का ध्यान हो, उनके सोने का पैटर्न हो, आज कल रात को देर रात चल रही है पर अलग किस्म की. 3 4 बजे फीडिंग हो रहा है. सिद्धार्थ ने आगे कहा कि मैं अभी केवल सपोर्टिंग एक्टर का किरदार निभा रहा हूं, जो कि केवल खड़े होकर देख रहा है. सिद्धार्थ कियारा के बच्चे की बात करें, तो दोनों फरवरी 2025 में बेबी गर्ल का वेलकम किया था.

फरवरी में दी दस्तक

कपल ने अपने सोशल मीडिया पर ऑफिशियल स्टेटमेंट शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की थी. उन्होंने पोस्ट में लिखा था कि हमारा दिल भर गया है और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है, हमें एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है. हालांकि, इसके बाद ही एक्टर ने पैपराजी से रिक्वेस्ट की थी कि वे उनकी बेटी की तस्वीर न लें, जब तक वो परमिशन न दें. फिल्मों की बात करें, तो सिद्धार्थ ‘परम सुंदरी’ में दिखने वाले हैं और कियारा कुछ वक्त पहले ‘वॉर 2’ में दिखी थीं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.