Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

CM मोहन यादव ने जनजातीय शिल्पग्राम महोत्सव 2025 का किया शुभारंभ,बोले- कलाकारों के साथ खड़ी है सरकार

भोपाल। ‘मैं आप सभी को बधाई देना चाहता हूं, आपका अभिनंदन करता हूं। मैंने आते वक्त आपकी कला देखी। अलग-अलग धातुओं पर, काष्ठ पर अद्भुत लगी। ऐसा लगा कि साक्षात मां सरस्वती आपके हाथों में आ जाती है और आप अद्भुत चीज बना देते हैं। हमारे अपने आदिवासी भाई-बहनों के हाथों में जब सरस्वती आ जाए तो उसका परिणाम दिखता है। हमारे भाई-बहन मिट्टी से तो सोने की कलाकृति बनाते हैं। हमारे कलाकार कला को मूर्तरूप देते वक्त हिसाब भी बढ़िया रखते हैं। जब उन्होंने बड़े देव की मूर्ति बनाई और सांप देवता ऊपर लपेट दिए, तो मैंने पूछा कि बीच में गड्ढा क्यों कर दिया, तो बोले की सांप देवता की इच्छा होगी तो वो गड्ढे में चले जाएंगे। इससे पता चलता है कि कलाकारों की कल्पनाशीलता अनंत है।’ यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 9 मई को रवींद्र भवन में कही। वे यहां आयोजित जनजातीय शिल्पग्राम महोत्सव 2025 को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार कलाकारों के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि कलाकार कला की भाव-भंगिमा, उसके स्वरूप को कल्पना से परे आकार देता है। कार्यक्रम में जबरदस्त स्टॉल लगे हुए हैं। मैंने पूछा तो पता चला कि किसी कलाकृति को बनाने में दस दिन लगे, किसी में पंद्रह दिन तो किसी में एक महीना। ये देख पता चलता है कि कलाकारों ने कितनी मेहनत और संयम से इन्हें तैयार किया है। उनकी कलाकृतियों में किसी भी तरह का अंतर नहीं आया। कलाकृतियों को देखकर लगा कि ये एक ही दिन में बनाई गई हों। उन्होंने कहा कि देश के दुश्मन पाकिस्तान और हमारे लिए दुराग्रह रखने वाले सारे आतंकवादी मारे जा रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने शेर भी पढ़ा, ‘मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, …..,’ सीएम डॉ. यादव ने कहा कि महाकाल की इच्छा से सबकुछ होगा। पाकिस्तान का सत्यानाश होगा। पाकिस्तान के छोड़ी गईं मिसाइलों और रॉकेट को हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने दीपावली के पटाखों की तरह फोड़ दिया। अभी तो हमारे जवान और फाइटर पायलट मर्यादा में ही हैं। अभी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हुंकार दुनिया में सुनाई दे रही है। आतंकवादियों ने नाम तो अच्छा रखा सुभानअल्लाह, लेकिन उनका काम अल्लाह के खिलाफ था।

आदिवासी समुदाय का पूरा सम्मान किया

पीएम मोदी ने जैसा कहा कि आतंकवादियों को गड्ढे में गाड़ देंगे, वैसा ही किया। मसूद अजहर जैसे आतंकी के खानदान को मिट्टी में मिलाने का काम किसी ने किया है, तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने करके दिखाया। हमारे देश में जियो और जीने दो की भावना है। भारत कि दुनिया में पहचान शांति के मार्ग पर चलने की है। हम किसी को छेड़ते भी नहीं हैं। ये बदलते दौर का भारत है। अगर भारत को कोई छेड़ेगा, तो प्रधानमंत्री मोदी उसे सात जन्मों तक नहीं छोड़ेंगे। पाकिस्तान के घर में खाने का ठिकाना नहीं, जमानेभर का कर्जा ले रखा है। उनके हथियार चलाओ कहां, चलते कहां हैं। पाकिस्तान का सांसद रोते हुए सही कह रहा था कि अब पाकिस्तान को अल्लाह ही बचा सकता है और कोई नहीं बचा सकता। प्रधानमंत्री मोदी ने हमारी सेना को मजबूत किया। उन्हें आधुनिक हथियारों से लैस किया। पाकिस्तान ने भारत पर चारों तरफ से आक्रमण किया, लेकिन हमारी सेना ने उसे विफल कर दिया। कर्नल सौफिया ने मध्यप्रदेश का मान बढ़ाया है। हमें उन पर गर्व है। हमने आदिवासी समुदाय का पूरा सम्मान किया। हमने हबीबगंज का नाम बदला और आदिवासी रानी कमलापति के नाम पर रखकर सम्मान दिया। हमने टंट्यामामा के नाम पर खरगोन में यूनिवर्सिटी बनाई। हमने पहली कैबिनेट बैठक गोंडवाना की रानी दुर्गावती के नाम पर जबलपुर में की। शंकरशाह, रघुनाथ शाह, हृदयेश शाह के महल के जीर्णोद्धार सरकार 15 करोड़ रुपये दे रही है। उनका किला संरक्षित किया जाएगा।

कॉफी टेबल बुक का विमोचन

गौरतलब है कि यह कार्यक्रम जनजातीय कार्य विभाग और राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान भोपाल के सहयोग से आयोजित किया गया है। सीएम डॉ. यादव ने महोत्सव में जीआई टैग प्राप्त गोंड पेंटिंग के 4 कलाकारों को ऑथोराइज्ड यूजर कार्ड प्रदान किए। उन्होंने आदि रंग परियोजना के शुभारंभ प्रतीक स्वरूप, एनआईसी द्वारा विकसित प्रशिक्षण किट हितग्राहियों को दी। इस दौरान बादल भोई जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय की कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन हुआ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.