Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

पाकिस्तान पर किस तरीके का हमला करेगा भारत, न्यूयार्क टाइम्स ने डिटेल में बताया

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद इस्लामाबाद से दिल्ली और अमेरिका से रूस तक एक ही सवाल की चर्चा है. वो ये कि भारत अब पाकिस्तान पर किस तरह से हमला करेगा? अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने रक्षा विशेषज्ञों के हवाले से इसको लेकर डिटेल रिपोर्ट तैयार की है.

इस रिपोर्ट में दोनों के पास मौजूद हथियारों की तुलना करते हुए बताया गया है कि भारत अब अगला कदम क्या होगा? दरअसल, 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में द रेजिडेंट फ्रंट नामक आतंकवादी संगठन ने 26 लोगों को गोलीमार कर हत्या कर दी. इस घटना के बाद से ही पाकिस्तान बैकफुट पर है.

किस तरह की कार्रवाई करेगा भारत?

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की कोशिश पाकिस्तान से जंग लड़ने की बजाय आतंकवादियों के खात्मे की है. भारत की सेना 2016 और 2019 की तरह ही पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल सट्राइक कर सकती है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत पहले आर्थिक तौर पर पाकिस्तान को कमजोर करने में लगा है, ताकि आने वाले दिनों में पाकिस्तान जंग लड़ने की सोचे भी नहीं.

अमेरिकी अखबार के इस रिपोर्ट में दोनों को न्यूकिलियर पावर देश बताया गया है और कहा है कि अगर जंग की शुरुआत होती है तो ये दुनिया के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की सेना सिर्फ पीओके तक ही अपने कार्रवाई को सीमित रखना चाहेगी, जिससे आतंक पर एक्शन भी हो जाए और जंग की नौबत भी न आए.

भारत ने अब तक लिया है ये एक्शन

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत की सरकार ने कूटनीतिक मात देने के लिए सिंधु जल संधि को तोड़ लिया है. पाकिस्तान को भारत सिंधु का एक बूंद भी पानी मुहैया नहीं कराएगा. इसके अलाव भारत ने अटारी बॉर्डर को बंद करने का फैसला किया है.

सिंधु जल संधि के टूटने से पाकिस्तान के 17 करोड़ लोग सीधे तौर पर प्रभावित होंगे. सिंधु का पानी पंजाब और सिंध प्रांत को मिल रहा था. जहां 17 करोड़ लोग रहते हैं.

सिंधु को पाकिस्तान का लाइफ लाइन कहा जाता है. भारत के इस फैसले से पाकिस्तान में हड़कंप मचा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.