Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बीजेपी विधायक को क्यों दी बड़े-बड़े वादे’ न करने की सलाह?

0

जम्मू-कश्मीर में पिछले दिनों मौसम का कहर देखने को मिला. यहां कई जगहों पर बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण भारी नुकसान हुआ है. प्रदेश भर में कई लोगों का मकान बाढ़ में बह चुका है तो किसी की दुकान बह गई है. सरकार की तरफ से यहां राहत बचाव कार्य भी किया गया. हालांकि मौजूदा सरकार यहां केंद्र राहत पैकेज की मांग कर रही है. इस बीच केंद्रीय मंत्री मंत्री जितेंद्र सिंह ने बीजेपी विधायक शक्ति राज परिहार को जनता से ‘बड़े-बड़े वादे’ न करने की सलाह दी.

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अपने सहयोगी और जम्मू-कश्मीर के विधायक शक्ति राज परिहार को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि नेताओं को लगातार आई आपदाओं के बाद सामान्य स्थिति की तरफ लौटने की उम्मीद कर रहे लोगों से “बड़े-बड़े वादे किए बिना, तथ्यों को खुलकर बताना चाहिए.”

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने डोडा विधायक की पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा था. इस पोस्ट में विधायक ने जम्मू के संभागीय आयुक्त ने उन्हें आश्वासन दिया था. उन्होंने लिखा था कि महत्वपूर्ण सेवाओं और सार्वजनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए मुगल रोड के माध्यम से क्षेत्र में जल्द से जल्द ईंधन की आपूर्ति की जाएगी.

विधायक की पोस्ट पर केंद्रीय मंत्री का जवाब

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने विधायक की पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा कि हमारे सहयोगी और डोडा विधायक शक्ति राज परिहार ने मुझसे बात के दौरान डोडा में फ्यूल की कमी के बारे में चिंता व्यक्त की है. ये जरूरी भी है. हालांकि मौजूदा समय में हमें खुलकर और स्पष्ट तरीके से बात करनी चाहिए. हमें किसी भी तरीके के कोई बड़े-बड़े वादे नहीं करने चाहिए जो हमारे लिए व्यावहारिक न हो.

उन्होंने कहा कि असल बात यह है कि मुगल रोड, जो कई दिनों से बंद था, अभी केवल हल्के वाहनों के लिए सिंगल-लेन की आवाजाही के लिए खोला गया है. दुर्घटना के जोखिम के कारण इस पर भारी पेट्रोल ट्रकों का चलना संभव नहीं हो सकता है.

आगे कहा, “इसके अलावा, लगातार बारिश की स्थिति में, मुगल रोड के फिर से कभी भी बंद होने की संभावना है. ” मुगल रोड जम्मू क्षेत्र के पुंछ और राजौरी जिलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से जोड़ने वाला एक वैकल्पिक मार्ग है. दो दिन पहले इसके फिर से खुलने से फंसे हुए यात्रियों को बड़ी राहत मिली है क्योंकि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग उधमपुर और बनिहाल के बीच कई भूस्खलनों के कारण लगभग एक पखवाड़े से बंद है.

NHAI 24 घंटे कर रहा काम

जम्मू-श्रीनगर मार्ग का ज़िक्र करते हुए जितेंद्र सिंह ने कहा कि रविवार रात उधमपुर में थरद और बाली नाला पर राजमार्ग पर लगे अवरोध को हटाने के प्रयास किए गए, लेकिन लगातार बारिश के कारण यह काम सफल नहीं हो पाया है. उम्मीद है कि चौबीसों घंटे काम कर रहे NHAI के अधिकारी जल्द ही इसका एक हिस्सा खोल देंगे. इससे लोगों को राहत मिलेगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.