Logo
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
Header Ad

पहलगाम हमले के बाद खड़ी हुई बड़ी चुनौती, Pregnant महिला लगा रही गुहार

गुरदासपुर पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद अब राजनीतिक और आर्थिक मुद्दे ही नहीं बल्कि सामाजिक और पारिवारिक मुद्दे भी प्रभावित हो रहे हैं जिसका खामियाजा पाकिस्तान से विवाह कर भारत में रह रही पाकिस्तानी लड़कियों और अन्य पारिवारिक सदस्यों को भी भुगतना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला गुरदासपुर जिले के सठियाली गांव में सामने आया, जहां एक युवक सोनू मसीह पुत्र बलदेव मसीह ने पाकिस्तान के गुजरांवाला जिले में रहने वाली अपने ही धर्म की लड़की समुयान की बेटी मारिया से करीब एक साल पहले 8 जुलाई 2024 को शादी कर ली थी।

इस अवसर पर युवक व उसकी पत्नी, जो लगभग 8 माह की गर्भवती है, ने अपने सास ससुर व पारिवारिक सदस्यों की उपस्थिति में बताया कि अब प्रशासन द्वारा उसे तुरंत भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है, जिसके कारण वे एक बड़े पारिवारिक संकट व मानसिक संकट में फंस गए हैं। मारिया ने पंजाब सरकार और भारत सरकार से अपील की कि ऐसी विवाहित लड़कियों को इस आदेश से छूट दी जाए। इस समय परिवार के लोग भी काफी मानसिक तनाव में हैं और बार-बार कश्मीर में आतंकी हमले को अंजाम देने वालों को कोस रहे हैं। परिजनों और ग्रामीणों ने भारत सरकार से इस मामले में राहत प्रदान करने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि मारिया इस समय लगभग 8 माह की गर्भवती हैं। इन हालातों में मारिया को लेकर परिवार और उसके पति काफी चिंतित हैं और मारिया भी इस हालत में वापस पाकिस्तान नहीं जाना चाहती। मारिया विवाह के बाद 45 दिन के वीजा पर भारत आई थी। उसके बाद वह 45-45 दिन का वीजा अवधि बढ़ा रही है तथा उसने अब भी 45 दिन का वीजा बढ़ाने के लिए भारत सरकार के पास प्राथना पत्र दे रखा है। उधर, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का कहना है कि ऐसे मामलों में केंद्र सरकार के आदेशों का सख्ती से पालन कराना उनका कर्तव्य है। डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि सरकार के आदेशों का पालन करते हुए कानून के अनुसार पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.