Logo
ब्रेकिंग
Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण... Punjab AAP Campaign: सीएम भगवंत मान ने जारी किया AAP का चुनावी पैम्फलेट; रविवार से शुरू होगा घर-घर प... राहुल गांधी का छात्रों की गूँज Live यहां देखे Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम...
Header Ad

पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ सीधी में हुआ हल्लाबोल, लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

सीधी : बीते दिनों पहलगाम मे हुई हृदय विदारक घटना में पहलगाम घूमने आये सैलानियों पर आतंकवादियों द्वारा किये गए कायराना हमले में 26 लोगों की मौत के बाद देश ही न सही समूचे विश्व मे विरोध हो रहा है, उसी कड़ी में सीधी जिले मे भी नगर के हिंदू समाज ने स्थानीय गांधी चौक पर एकत्र होकर

आतंकवाद के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें सभा स्थल में सड़क में पाकिस्तान का झंडा बनाया गया जिसमें खड़े होकर सभी ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए एवं आतंकवाद के खिलाफ मुखर होकर अपनी आवाज को बुलंद किया।

कार्यक्रम में विभिन्न हिन्दू संगठन- रॉयल राजपूत संगठन, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, महिला पतंजलि, विद्यार्थी परिषद, वैश्य महासम्मेलन, केसरवानी समाज, शिक्षक संगठन, भारत विकास परिषद, गायत्री परिवार, संस्कार भारती, व्यापारी संघ एवं हिन्दू जागरण मंच के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हिन्दू जागरण मंच के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य समित जायसवाल ने किया । वहीं हिन्दू जागरण मंच की प्रांत सहसंयोजक डॉ. वर्षा गौतम ने सबका आभार व्यक्त किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.