Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

‘पशुओं का खून बहाना उचित नहीं’ बकरीद से पहले IAS नियाज खान की पोस्ट हुई वायरल

भोपाल : मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी नियाज खान अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। बकरीद से पहले एक बार वे फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने बकरीद पर पशुओं की कुर्बानी को लेकर कुछ पोस्ट शेयर की है जिनमें पशुओं का खून बहाने को अनुचित बताया हैं।

अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर नियाज खान ने लिखा- ‘यह धरती केवल मनुष्यों के ही लिए नहीं है। पेड़, पौधे, जीव जंतु, इन सबका भी अधिकार है। इन सबकी भी रक्षा होनी चाहिए।’ वहीं एक अन्य पोस्ट में लिखा- ‘पशुओं का खून बहाना कहीं से कहीं तक उचित नहीं’

जानिए कौन है IAS नियाज खान

2015 बैच के आईएएस अधिकारी नियाज खान मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। इससे पहले वह राज्य सेवा में प्रशासनिक अधिकारी थे। प्रमोशन के बाद वे आईएएस अफसर बनें है और इन दिनों मध्य प्रदेश में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। नियाज खान एक अच्छे लेखक हैं वे अब तक 7 नॉवेल लिख चुके हैं। वे अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने ब्राह्मण द ग्रेट किताब लिखी थी जिसमें सनातन धर्म और ब्राह्मणों को महान बताया था, मुस्लिम होते हुए ब्राह्मणों की तारीफ करने पर वे विवादों में रहे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.