
मध्य प्रदेश के भोपाल में पुलिस ने शातिर युवक को गिरफ्तार किया है. युवक पर शादी का झांसा देकर रेप, ब्लैकमेलिंग और पैसे ऐंठने के आरोप लगे हैं. शिकायतकर्ता दो महिलाएं हैं. उन्होंने बताया कि आरोपी ने एक मैट्रीमोनियल साइट पर खुद को तलाकशुदा बताकर दोनों से अलग-अलग मुलाकात की. उन्हें अपनी पत्नी से मिलवाया, लेकिन बताया कि वो उसकी मां है. फिर कमरे में जाकर संबंध बनाए, जिसके वीडियो आरोपी की पत्नी ने बनाए.
बाद में आरोपी ने कहा- मुझे बिजनेस के लिए पैसों की जरूरत है. महिलाओं ने भी उस पर यकीन करके पैसे दे दिए. जब उन्हें ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने कहा कि हम पुलिस के पास तहरीर देंगीं. मगर दंपति ने उन्हें ये कहकर धमकाया कि अगर किसी को भी कुछ बताया तो तुम्हारे MMS लीक कर देंगे.
