Logo
ब्रेकिंग
नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल नो पार्किंग में बाइक खड़ी करने पर आरपीएफ ने लगाई जैमर — शराबी युवक ने गुस्से में बाइक को लगाई आग, स्...
Header Ad

पड़ोसी के मकान की गिरी दीवार, महिला की हुई मौत.

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक मकान की दीवार गिर गई और एक महिला की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य महिला घायल बताई जा रही है।  बताया जा रहा है कि अवैध रूप से छज्जे के ऊपर दीवार बनाई जा रही थी। जिसके कारण यह हादसा हो गया है। बेलबाग थाना क्षेत्र में आने वाले चौधरी मोहल्ले की यह घटना है।

इसी इलाके में गेंदालाल अपनी मां द्रोपदी बाई और परिवार के साथ रहते हैं। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले विजय चौधरी, सुमित चौधरी और जैकी चौधरी अपने घर के छज्जे पर दीवार का निर्माण करा रहे हैं। इस दीवार को लेकर पड़ोसी आपत्ति जाता चुके हैं।

इस दीवार को लेकर काफी विरोध भी हुआ था। रात में अचानक दीवार गिर गई नीचे रहने वाली बुजुर्ग महिला द्रौपदी बाई इसकी चपेट में आ गई। इसके अलावा परिवार की एक अन्य महिला भी घायल हो गई है, इलाज के दौरान द्रौपदी बाई की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि यह दीवार अवैध रूप से बनाई जा रही थी और विरोध के बाद भी निर्माण कार्य नहीं रोका गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.