Logo
ब्रेकिंग
13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल
Header Ad

पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के Borad Exam को लेकर सख्त निर्देश

पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बता दें कि 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 अप्रैल तक सुबह 11 बजे से बोर्ड द्वारा स्थापित किए गए परीक्षा केंद्रों पर करवाई जा रही हैं। इन परीक्षाओं से संबंधित प्रश्न पत्र जिला मैनेजर क्षेत्रीय दफ्तर कर्मचारियों के जरिए प्रिंसिपल कम केंद्रीय केंट्रोलर को 13 फरवरी से 15 फरवरी तक सौंपने के बाद बैंकों में सेफ कस्टडी में रखे गए हैं।

वहीं इसे लेकर ध्यान में आया है कि कुछ प्रिंसिपल कम केंद्र कंट्रोलरों द्वारा बैंक में प्रश्न पत्र खुद रिसीव करने की बजाय स्कूल के किसी अन्य अध्यापक/कर्मचारी को भेज कर उनके द्वारा प्राप्त किए गए हैं। इसके साथ ही प्रश्न पत्रों की स्कैनिंग का काम भी अध्यापकों और कर्मचारियों से करवाई गई है। इस संबंध में सभी प्रिंसिपल कम केंद्र कंट्रोलरों को हिदायत की गई है कि परीक्षाओं की गुप्तता और महत्वता को देखते हुए सुनिश्चित किया जाए कि परीक्षाओं के दौरान 19 फरवरी से 4 अप्रैल तक परीक्षा वाले दिन प्रिंसिपल कम केंद्र कंट्रोलर खुद बैंक जाकर प्रश्न पत्र स्कैन/प्राप्त करें। केवल न टालने योग्य हालातों में ही यह काम स्कूल के किसी जिम्मेदार अध्यापक को सौंपा जा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.