Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

पंजाब में Transfer को लेकर जारी हुए नए आदेश, कर्मचारी ध्यान दें

चंडीगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब ने अध्यापकों के तबादलों को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। डायरेक्टरेट ऑफ स्कूल एजुकेशन (सेकेंडरी) द्वारा जारी किए गए इस आदेश में उन्होंने अध्यापकों और कर्मचारियों का डाटा अपडेट करने को कहा गया है, जिनके तबादले हो चुके हैं पर उन्होंने पुराने स्टेशनों से अब तक रिलीव नहीं किया गया है।

दरअसल, विभाग के ध्यान में आया है कि पिछले समय में हुए ऑनलाइन तबादलों के बावजूद कई अध्यापकों ने अभी तक अपने नए स्कूलों में ज्वाइन नहीं किया है। इसलिए जिन स्कूलों में अध्यापकों का तबादला हुआ है वहां पद खाली पड़े हैं जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए विभाग ने स्कूल प्रमुखों/डी.डी.ओ. के लॉगिन पर एक विशेष लिंक बनाया गया है। यह लिंक 10 जून 2025 से 11 जून 2025 तक कार्यशील रहेगा।

इस लिंक पर सिर्फ उन अध्यापकों का डेटा अपडेट किया जाना है जिनकी बदली 50 प्रतिशत स्टाफ की शर्त या किसी अन्य विभागीय कारण से लागू नहीं हो सकी थी। इस प्रक्रिया का उद्देश्य प्रभावित स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करना तथा शिक्षण वातावरण में सुधार करना है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस डेटा को एकत्रित करके ऐसे मामलों का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.