Logo
ब्रेकिंग
Bhopal News: भोपाल नगर निगम मुख्यालय में महापौर मालती राय की कार फूंकने की कोशिश, दैनिक वेतनभोगी कर्... शुभमन गिल ने मनाया 27वां जन्मदिन: 27 मोमबत्तियां बुझाकर परिवार संग काटा केक 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी 2026 की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, जानें बजट और कुल कमाई मरियम नवाज के बयान पर पाकिस्तान में सियासी घमासान: पंजाब सरकार ने दी आधिकारिक सफाई 5G की सफलता के बाद 6G की तैयारी: अमेरिका के नेतृत्व वाले ग्लोबल अलायंस में शामिल हुआ भारत अपने Android फोन को ऐसे बनाएं पोर्टेबल कंप्यूटर, जानें आसान और असरदार सेटअप अखंड सौभाग्य का महापर्व हरतालिका तीज: 14 सितंबर को रखा जाएगा निर्जला उपवास Natural Skin Care Tips: पुराने जमाने के 4 देसी नुस्खे, महंगी क्रीम और केमिकल प्रोडक्ट्स से बेहतर निख... अवैध संबंध के शक में पत्नी का काटा सिर, बोकिशपुर हत्याकांड में पुलिस और CID की जांच तेज कुसुम इनफिनिटी अपार्टमेंट में NIA की रेड, आतंकी गतिविधियों में लिप्त मोस्टवांटेड अरेस्ट; ₹20 लाख कैश...
Header Ad

Punjab के इंजीनियरिंग Student का कारनामा जान रह जाएंगे दंग, पुलिस ने दोस्त सहित किया काबू

गुरदासपुर : पंजाब में एक इंजीनियरिंग छात्र का बड़ा कारनामा सामने आया है। सिटी पुलिस तथा स्पैशल विंग पुलिस ने इंजीनियरिंग कर रहे छात्र सहित 2 आरोपियों को काबू कर उनसे 2 पिस्तोल, 2 मैगजीन तथा एक जिन्दा कारतूस बरामद किया। इस संबंधी डीएसपी सिटी मोहन सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि स्पैशल टीम के सब इंस्पेक्टर गुरविन्द्र सिंह व सिटी पुलिस ने जेल रोड़ पर त्रेहन पैट्रोल पंप के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान शक के आधार पर 2 युवकों को रोक कर पूछताछ की गई तो आरोपियों ने अपनी पहचान हरकीरत सिंह पुत्र परगट सिंह निवासी नजदीक फिश पार्क गुरदासपुर तथा नीतिश गनवारिया पुत्र तरलोक कुमार निवासी बेरियां मोहल्ला गुरदासपुर बताई।

इस दौरान दोनों युवकों की तालाशी लेने पर इनके पास से 2 पिस्तोल, 2 मैगजीन तथा एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। आरोपियों में से हरकीरत सिंह इस समय स्थानिय एक कालेज में इंजीनियरिंग का प्रथम वर्ष का छात्र है जबकि नीतिश कुमार बेरोजगार है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड लेकर गहनता से पूछताश की जाएगी ताकि यह पता चल सके कि यह हथियार यह कहां से लेकर आए है तथा क्यों लेकर आए हैं। इस मौके पर डी एस पी  मोहन सिंह के साथ सिटी पुलिस स्टेशन प्रभार इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह तथा स्पैशन ब्रांच के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर गुरविन्द्र सिंह भी थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.