Logo
ब्रेकिंग
घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल
Header Ad

पंजाब के इस गांव की पंचायत का सख्त फरमान, किए बड़े ऐलान

बालियांवाली: ग्राम पंचायत भूंदड़ की बीते दिनों सरपंच सरबजीत कौर पत्नी गुरमीत सिंह निक्का के नेतृत्व में अहम मीटिंग हुई। इस मीटिंग के दौरान पूरी पंचायत द्वारा गांव की भलाई के लिए कई अहम प्रस्ताव पास किए गए ताकि गांव के अंदर भाईचाया और शांतिपूर्ण माहौल बना रहे। इस दौरान कई प्रस्ताव पास किए गए। जिनमें से एक प्रस्ताव में कहा गया कि अगर गांव में कोई लड़ाई-झगड़ा होता है तो सबसे पहले पंचायत के पास आकर मामले को सुलझाया जाए पर अगर कोई पंचायत व गांव के खिलाफ बगावत करके थाने में जाता है तो पंचायत उसकी कोई मदद नहीं करेगी।

इसके अलावा गांव में किसी प्रवासी मजदूक की वोट न बनाने को भी फैसला लिया गया है। गुरमीत सिंह निक्का ने बताया कि जो प्रस्ताव पास किए गए हैं उन्में एक यह है कि गांव में अगर कोई व्यक्ति किसी भी तरह का नशा बेचता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोई भी  सरपंच या नंबरदार उसे बचाने के लिए पीछे नहीं जाएगा। अगर कोई नशा बेचने वाले की जमानत करवाएगा तो उसका भी बायकाट किया जाएगा।

गांव में अवाजें देकर सामान बेचने वालों के लिए चिप लगा कर आवाजें देना बंद किया गया है और सिर्फ वह खुद ही आवाज लगा कर सामान खरीद या बेच सकते हैं। अगर कोई कबाड़ी चोरी का सामान लेता पकड़ा गया तो पिछले चोरी हुए सामान का आरोप भी उस पर ही लगाया जाएगा। पंचायत की संपत्ति चोरी करने या सरकारी संस्थाओं को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा कोई भी दुकानदार अपनी दुकान पर कैफीनयुक्त पेय पदार्थ नहीं बेचेगा तथा किसी भी दुकानदार को 18 वर्ष से कम आयु के किसी भी युवक को तंबाकू-सिगरेट बेचने की अनुमति नहीं है। इस बीच प्रस्ताव में जनरल लोगों के लिए महंतों को बधाई 2100 रुपये और एस.सी. बी.सी. समुदाय के लिए 1100 रुपये तय की गगई है। वहीं गांव की गलियों या फिरनी से मिट्टी, ईंटे, बजरी न उतारने के लिए भी कहा गया है। अगर कोई व्यक्ति अब भी इन चीजों को सड़क या फिरनी से हटाचा है, तो उसे 1-2 दिन के अंदर जगह खाली करनी होगी। अंतिम प्रस्ताव में यह निर्णय लिया गया कि गांव में आम संग्रह के अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति या संगठन को पंचायत से परामर्श किए बिना कोई संग्रह करने नहीं दिया जाएगा। ये प्रस्ताव पूरी ग्राम पंचायत द्वारा सर्वसम्मति से पारित किये गये हैं। इस मौके पर सभी पंच करम सिंह, लखवीर सिंह, भोला सिंह, जगसीर सिंह, मलकीत सिंह, पाल कौर, सरबजीत कौर व मनजीत कौर मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.