Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

पंजाब में 20 जून से लागू हो रहा नया सिस्टम! CM मान ने कर दिया बड़ा ऐलान

पटियाला/सनौर/चंडीगढ़/जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज एक बार फिर भ्रष्टाचारियों पर बड़ा हमला बोलते हुए चेतावनी दी कि वे रिश्वतखोरी को छोड़ दें अन्यथा सरकार किसी को बख्शने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार कैंसर के समान है जिसका इलाज सरकार कर रही है परंतु सरकार को जनता के सहयोग की जरूरत है।

मुख्यमंत्री आज 8.55 करोड़ रुपए की लागत से जिला पटियाला के सनौर विधानसभा हलके में दुधनसाधा में निर्मित तहसील काम्प्लैक्स का उद्घाटन करने के बाद अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने जहां आर्थिक दशा को सुधारा हैं वहीं सरकारी स्कूलों व अस्पतालों की दशा को भी बेहतर बनाया है। अब तहसीलों में रजिस्ट्रियां व इंतकाल एक ही छत के नीचे होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 जून तक सभी जिलों में ऑनलाइन रजिस्ट्रियां करने की प्रणाली शुरू कर दी जाएगी। अब तहसील में सेवा केंद्रों में जाकर 500 रुपए का शुल्क देकर लोग अपनी रजिस्ट्री लिखवा सकेंगे। रजिस्ट्री किसी भी भाषा में लिखी जा सकेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार करके कमाया गया पैसा टिकता नहीं है। अब किसी को प्लस्तर लग जाता है, कोई अस्पताल में भर्ती हो जाता है तो कोई जेल चला जाता है। उन्होंने कहा कि लोगों ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वह ईमानदारी से पूरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास में न तो बादल परिवार और न ही कैप्टन परिवार रहता था। कैप्टन तो सिसवां फार्म हाऊस में रहते थे लेकिन अब वह सी. एम. हाऊस में रहते हैं और बैठकें भी करते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.