Logo
ब्रेकिंग
बैतूल में सेवामित्र की नई पहल: कारीगरों को स्वरोजगार का अवसर, नागरिकों को घर बैठे सेवाओं की सुविधा बैतूल में समान शिक्षा की मांग को लेकर जनयात्रा निकली बैतूल को 15 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 21 नवंबर को विधायक हेमंत खंडेलवाल करेंगे लोकार्पण और भू... आखिर क्यों बदलती है दिवाली की डेट । जानिए 2036 तक की तारीख धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस
Seva Mitra
Header Ad

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, पलों में मच गई भगदड़..

बठिंडा : जिले में एक बेहद ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, तलवंडी साबो में आज सुबह घोड़ा ट्राला नाले में पलट गया है। ये हादसा तलवंडी साबो के गांव जीवन सिंह वाला के रद्द नाले पर पुल के पास घटा है। इस दौरान घोड़ा ट्राले में 2 लोग सवार थे, जिनमें से एक की इस हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान सागर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि ट्राला सीमेंट से भरा हुआ था। हादसे के दौरान घोड़ा ट्राला ग्रिल तोड़ते हुए सीधा नाले में जा गिरा। मौके पर इसकी सूचना मिलते ही बचाव कार्य शुरू किया गया और थाना तलवंडी साबो के प्रभारी भी जानकारी दी गई।

बता दें कि इस नाले पर करीब 6 महीने पहले भी बड़ा हादसा हो हुआ था, सवारियों से भरी बस इस नाले में गिरी थी, जिसमें 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। निजी कंपनी की बस यहां जीवन सिंह वाला और कोट शमीर के बीच से गुजर रही थी तो अचानक बस नाले में गिर गई। इस हादसे में करीब  20-25 यात्री घायल हो गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.