Logo
ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
Header Ad

पंजाब में क्रिकेट सट्टेबाजों का बोलबाला, पैसों के चक्कर में कहीं Firing तो कहीं ….

लुधियाना: महानगर में इन दिनों क्रिकेट मैचों पर सट्टेबाजी लगाने वालों का बोलबाला है जबकि पुलिस इस पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही। क्रिकेट मैचों के बुकी अब बदमाशी पर उतर आए हैं और पैसों के लेन-देन में बदमाशी कर शहर का माहौल खराब करने में लगे हुए है। इसके अलावा उन्होने शहर के कुछ ऐसे लोगों को रखा हुआ है जोकि बदमाशी और पुलिस के साथ सैटिंग कर उनका डूबा हुआ पैसा निकलवाते है। तीन दिनों पहले थाना डिवीजन नंबर-7 के इलाके में क्रिकेट के सट्टे के पैसों के लेन-देने को लेकर हवाई फायर हुए थे, हालांकि, पुलिस ने केस दर्ज कर दो लोगों को काबू भी कर लिया था। लेकिन, अब क्रिकेट मैच के सट्टे के पैसों को लेकर किचलू नगर इलाके में दो पक्ष तेजधार हथियारों के साथ आमने-सामने हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर तेजधार हथियार चलाकर सरेआम बदमाशी की है।

इस संबंधी पुलिस के पास शिकायत भी पहुंची है। दरअसल, सराभा नगर के रहने वाले एक क्रिकेट सट्टेबाज से एक हंबड़ा रोड़ के युवक ने क्रिकेट बुक लगाई थी। जब वह हार गया तो क्रिकेट सट्टेबाज उससे पैसों की मांग करने लगा। दोनों में बहस हुई और दोनों ने किचलू नगर का समय बांध लिया। दोनों अपने-अपने साथियों के साथ पहुंच गए। दोनों पक्षों के पास तेजधार हथियार थे। जोकि दोनों सरेआम आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे पर हमला किया और तेजधार हथियार और पत्थर बरसाए गए। एक पक्ष के युवक इसमें ज्यादा घायल हुए है। जबकि पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.