Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु... कल से हड़ताल पर रहेंगे जिले के 475 पटवारी, राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश
Header Ad

पंजाब में कल फिर से होगा मतदान, चुनाव आयोग ने जारी किए आदेश

तरनतारन: नगर कौंसिल तरनतारन के आम चुनाव-2025 माननीय राज्य चुनाव आयोग पंजाब, चंडीगढ़ द्वारा दिए गए आदेशों के अनुसार 02 मार्च 2025 को करवाए जा रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला मैजिस्ट्रेट तरनतारन राहुल ने बताया कि इन चुनावों में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी तरनतारन को वार्ड नंबर 1 से 13 तक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। सुबह करीब 10 बजे मतदान के दौरान देखा गया कि वार्ड नंबर 3 के बूथ नंबर 5, 6 और 7 पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह गलत छपा हुआ था। सुबह नौ बजे तक इन तीनों मतदान केन्द्रों पर काफी मतदान हो चुका था।

इस गलती के कारण पंजाब राज्य चुनाव आयोग अधिनियम, 1994 की धारा 58 और पंजाब म्यूनिसिपल चुनाव नियम, 1994 के नियम 73 के तहत वार्ड नंबर 3 के बूथ नंबर 5, 6 और 7 की चुनाव प्रक्रिया स्थगित की जाती है और वार्ड नंबर 3 के बूथ नंबर 5, 6 और 7 का चुनाव दोबारा करवाने के लिए पंजाब राज्य चुनाव आयोग द्वारा वार्ड नंबर 3 का दोबारा चुनाव मंगलवार, 4 मार्च को उसी स्थान और समय पर करवाया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.