Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

पंजाब में इन मुलाजिमों से जुड़ी बड़ी खबर, जारी हुए नए निर्देश

जालंधर : ऑर्गेनाइजेशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ ह्यूमन राइट्स के स्टेट प्रैजीडैंट संदीप शर्मा ने पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों से पुलिस कमिश्नर ऑफिस के मुलाजिमों को रोजाना वर्दी पहनने और नेम प्लेट लगा कर ड्यूटी करने के निर्देश देने की मांग की है। संदीप शर्मा ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने 3 दिसंबर 2024 को एक शिकायत पंजाब मानवाधिकार आयोग को भेजी थी। आयोग ने उनकी शिकायत डी.जी.पी. पंजाब को फॉरवर्ड कर दी।

शर्मा ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने 26 मार्च 2025 को इंस्पैक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस सुखचैन सिंह गिल से चंडीगढ़ में मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अगर आपके पास कोई कोर्ट की जजमैंट है तो उन्हें दिखाएं।

संदीप शर्मा ने कहा कि उनके पास केरला हाईकोर्ट द्वारा इस संबंध में दी गई जजमैंट की कॉपी है जोकि 2 नवंबर 2021 की है। उन्होंने आई.जी. सुखचैन सिंह गिल को एक पत्र लिखकर साथ में अगली कार्रवाई के लिए जजमैंट की कॉपी भेजी है। संदीप शर्मा ने कहा कि जालंधर पुलिस कमिश्नर ऑफिस के मुलाजिमों को रोजाना वर्दी पहनने और नेम प्लेट लगाकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए जाएं ताकि दफ्तरों में आने वाले लोगों को पुलिस और आम आदमी में फर्क पता चल सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.