Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

पंजाब पर फिर खतरे का Alert! जारी हुई Warning…

0

पंजाब में एक बार फिर खतरा मंडराने लगा है। IMD के ताजा पूर्वानुमान के बाद रंजीत सागर डैम से रावी नदी में अतिरिक्त पानी छोड़ा जाने लगा है। जल संसाधन विभाग के मुख्य इंजीनियरों और तकनीकी विशेषज्ञों ने भारतीय मौसम विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की है।

विशेषज्ञों के मुताबिक अक्टूबर का पहला हफ्ता पंजाब के लिए मुश्किल भरा रह सकता है। इस दौरान इतनी बारिश होने की संभावना जताई गई है, जितनी पिछले 80 दशकों में कभी दर्ज नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार 4 अक्टूबर की रात से बारिश का दौर शुरू हो सकता है और 5 अक्तूबर को यैलो अलर्ट घोषित किया गया है, जिसके चलते पंजाब के 2-3 जिलों (पटियाला एरिया) को छोड़कर बाकि हिस्से में बारिश होने की स्थिति बन रही है। जबकि 6 अक्तूबर को ऑरेंज अलर्ट रहेगा जोकि तेज बारिश की संभावना जता रहा है। महानगर जालंधर में यैलो व ऑरेंज अलर्ट का प्रभाव रहेगा।

लोगों से की जा रही अपील

ऐसे हालात में प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की है और बाढ़ नियंत्रण से जुड़े सभी इंतजामों की दोबारा समीक्षा शुरू कर दी है। क्योंकि पानी छोड़ने के बाद बाढ़ जैसे हालात फिर से बन सकते हैं।

इन जिलों के लिए चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन, रोपड़, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, मोगा, मानसा, गुरदासपुर, बरनाला और बठिंडा में भारी बारिश की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.