Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट
Header Ad

पंजाब के Spa Center में पुलिस की Raid, 5 लड़कियां… मचा हड़कंप

पंजाब सरकार के आदेशों के तहत स्पा और मसाज सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई के लिए एक मुहिम चलाई जा रही है। सरकार ने राज्य भर में स्पा व मसाज सेंटरों की चेकिंग और अवैध गतिविधि पाए जाने पर कार्रवाई के आदेश दिए है। वहीं इसी बीच मोहाली के जीरकपुर स्पा सेंटर पर पुलिस ने रेड की है, जहां से 5 लड़कियों को छुड़वाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ये स्पा सेंटर रिहायशी एरिया में चल रहा थ। इसे अम्बाला निवासी एक व्यक्ति चला रहा था और उसका मैनेजर पानीपत का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि इस दौरान स्पा सेंटर 5 के करीब लड़कियों को छुड़वाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पंजाब पुलिस का कहना है कि, पंजाब सरकार के साथ-साथ हाईकोर्ट भी स्पा और मसाज सेंटरों के संचालन को लेकर सख्त है। जिसके चलते 3 महीनों के अंदर एक नीति तैयार करने के आदेश दिए थे, जिसके तहत महिलाओं/युवतिओं से हो रहे शोषण को रोका जा सके। बताया जा रहा है कि, सभी जिलों में उच्चाधिकारी मौजूद रहेंगे और पंजाब पुलिस मुख्यालय से उक्त पूरी मुहिम की निगरानी करेगी। पुलिस ने युवतियों से हो रहे शोषण को रोकने के लिए नीति बनाई है और उसके तहत कार्रवाई की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.