Logo
ब्रेकिंग
धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा
Header Ad

पंजाब के स्कूलों पर शिक्षा विभाग का Action, अब हर रोज इस काम पर होगी निगरानी…

लुधियाना : शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों की अटैंडैंस नियमित रूप से ई-पंजाब पोर्टल पर दर्ज करने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन विभागीय आदेशों की खुलेआम अनदेखी करते हुए कई स्कूल प्रमुख इस कार्य में गंभीर लापरवाही बरत रहे हैं। विभाग की सख्त हिदायतों के बावजूद अब तक कई स्कूल पोर्टल पर अटैंडैंस समय पर अपडेट नहीं कर रहे, जिससे शिक्षा विभाग के आंकड़ों की पारदर्शिता और सही मूल्यांकन पर असर पड़ रहा है।

सचिव, शिक्षा विभाग ने इस ढिलाई को बेहद गंभीर मानते हुए कहा है कि अब 19 अगस्त से मुख्य कार्यालय प्रतिदिन इसकी निगरानी करेगा। उन्होंने चेताया है कि विद्यार्थियों की अटैंडैंस दर्ज न करना नियमों की सरासर अवहेलना है और ऐसी लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की अटैंडैंस पोर्टल पर दर्ज करना न केवल विभागीय औपचारिकता है, बल्कि इससे शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता और विद्यार्थियों की प्रगति पर भी सीधा असर पड़ता है। यदि स्कूल प्रमुख इस कार्य में गंभीरता नहीं दिखाते तो विभाग को उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग का मानना है कि डिजीटल सिस्टम को लागू करने का मुख्य उद्देश्य स्कूलों की जवाबदेही तय करना है। ऐसे में अगर स्कूल आदेशों की अवहेलना करते हैं तो इससे पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े होते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.