Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

पंजाब के इस इलाके में भारी तबाही, आंखों के सामने जल गए लोगों के आशियाने

गुरदासपुर : पंजाब के इलाके में भारी तबाही देखने को मिली, जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। ये दुखदायी खबर जिले के डेरे बाबा नानक से सामने आई है। बता दें कि, डेरा बाबा नानक में भारी तबाही देखने को मिली है, जहां कई गरीबों के आशियाने जलकर राख हो गए। जानकारी के मुताबिक, बीती रात हुई बारिश और आंधी के कारण डेरा बाबा नानक के गांव ममन में रहने वाले गुज्जर समुदाय के लोगों के लिए आफत बन गई है। तूफान के कारण गुज्जर समुदाय की झोपड़ियां आग की चपेट में आ गईं। इस बीच कालू नामक व्यक्ति ने बताया कि हमारे घर में आग लग गई, जिससे काफी नुकसान हुआ है।

इस तबाही के में करीब 30 भैंसें और बकरियां आग की चपेट में आ गईं, जिनमें से कई की मौत भी हो गई। उन्होंने बताया कि आग में रेक्टर भी बुरी तरह झुलस गए। इसके अलावा परिवारों का सारा सामान, सोने-चांदी के जेवरात, नकदी सहित अन्य आर्थिक नुकसान भी हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.