Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

पंजाबियों का हक मार गए हरियाणा के लड़के! हैरान करेगा पूरा मामला

हरियाणा राज्य के 2 विद्यार्थियों को अपने स्कूल में दाखिला दिलवाने तथा फिर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 2019 में आयोजित पंजाब स्टेट अंडर-14 गेम्स में खिलाकर पंजाब के खिलाड़ियों को उनके अधिकारों से वंचित करने के आरोप में स्कूल प्रशासक, स्कूल प्रिंसीपल तथा उनके पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

थाना प्रमुख इंस्पैक्टर रणवीर सिंह ने बताया कि डायरैक्टर शिक्षा विभाग पंजाब (खेल विंग) की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है कि मॉडर्न सेक्युलर सीनियर सैकेंडरी स्कूल लदाल के प्रशासक यादविंदर सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी लदाल ने गौरव पुत्र राम सिंह और दुशाहिदिया पुत्र मालवा को अपने स्कूल में दाखिला दिलाया और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वर्ष 2019 में आयोजित पंजाब स्टेट अंडर-14 खेलों में भाग लेने की अनुमति दी।

ऐसा करके पंजाब राज्य के 2 खिलाड़ियों के अधिकारों का हनन किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूल प्रशासक यादविंदर सिंह, हरियाणा राज्य के दोनों खिलाड़ियों और उनके पिता के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। उधर, इस संबंध में जब स्कूल प्रशासक यादविंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है और स्टे मिल चुका है। इस मामले की जांच पुलिस विभाग द्वारा भी की गई है। जिसमें हमारे खिलाफ कोई भी आरोप साबित नहीं हुआ, लेकिन इस जांच की कॉपी डायरैक्टर शिक्षा विभाग पंजाब खेल विंग तक नहीं पहुंची, जिसके चलते विभाग ने हमारे खिलाफ यह मामला दर्ज किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.