Logo
ब्रेकिंग
सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज...
Seva Mitra
Header Ad

पंजाब में Love Marriage करने के बाद, दिल्ली की लड़की ने उठाया ये खौफनाक कदम

फाजिल्का की मंडी लाधुका में एक नवविवाहित लड़की द्वारा नहर में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। उसे गांव के ही युवकों ने नहर में कूदकर बचा लिया। फिलहाल, सड़क सुरक्षा फोर्स द्वारा उक्त लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी देते हुए गांव के साजन ने बताया कि वह फाजिल्का के गांव झुग्गे लाल सिंह के रहने वाले हैं और उक्त लड़की दिल्ली की रहने वाली है जिसकी शादी उनके गांव में ही हुई है।

लड़की ने दो महीने पहले लाधुका के पास स्थित गांव झुग्गे के रहने वाले एक युवक से लव मैरिज की थी। बताया जा रहा है कि उनके घर में झगड़ा हुआ था, जिस कारण लड़की ने इतना बड़ा कदम उठाया। हालांकि, जैसे ही लोगों को पता चला कि लड़की ने नहर में छलांग लगा दी है, तो उन्होंने भी तुरंत नहर में कूदकर उसे बाहर निकाल लिया। इसके बाद, सड़क सुरक्षा फोर्स द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज ए.एस.आई. सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे, जहां गांव के युवकों ने लड़की को नहर से बाहर निकाल लिया था। फिलहाल, लड़की को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.