Logo
ब्रेकिंग
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान
Header Ad

नोएडा के कृष्णा अपरा प्लाजा में भीषण आग, लपटों के बीच कुछ लोग बिल्डिंग से कूदे, 100 का हुआ रेस्क्यू

उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 18 स्थित कृष्णा अपरा प्लाजा में भीषण आग लग गई. हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल दमकल विभाग की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने के बाद पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया, जिससे कई लोग अंदर फंस गए. लोग चीखने-चिल्लाने लगे. मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा.

इसी बीच, बचाव टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 100 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. रेस्क्यू ऑपरेशन का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि क्रेन की मदद से बचाव कर्मी लोगों को बाहर निकाल रहे हैं. कुछ लोगों को रस्सियों की मदद से बिल्डिंग से बाहर निकाला गया.

आग की लपटें उठती देख कुछ लोगों ने घबराहट में ऊपरी मंजिलों से छलांग लगा दी, जिससे वे घायल हो गए. घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शुरुआती जांच में पता चला है कि आग की वजह ग्राउंड फ्लोर पर लगे एसी में ब्लास्ट था. जिसकी वजह से ग्राउंड फ्लोर पर आग लग गई और उसका धुआं पूरी बिल्डिंग में फैल गया. दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, हादसे की जांच जारी है. साथ ही, यह भी देखा जा रहा है कि क्या बिल्डिंग के पास फायर एनओसी थी या नहीं.

ज्वाइंट सीपी शिव हरि मीना ने बताया, “हमें कृष्णा प्लाजा इमारत में आग लगने की सूचना मिली है. इमारत से कई लोगों को बचाया गया है. जिन लोगों ने दम घुटने की शिकायत की है, उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे की जांच की जा रही है. सभी मंजिलों की फिर से जांच की जा रही है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.