Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

धमतरी के गंगरेल बांध के पानी में मिला मृत अवस्था में तेंदुआ, वन विभाग की टीम जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के रवि शंकर जलाशय गंगरेल बांध के पानी में मृत अवस्था में एक तेंदुआ का शव नजर आया, जब गंगरेल में मौजूद कुछ लोगों के द्वारा देखा गया तो तत्काल पास में ही वोटिंग कंपनी वालों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। तब जाकर ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट और वन समिति गंगरेल के सहयोग से जाली बीछाकर तेंदुआ को पानी से बाहर निकाला गया। कुछ देर तेंदुआ की सांस इस दौरान चलती रही, लेकिन पानी से बाहर निकालने के बाद तेंदुआ की मौत हो गई थी। तेंदुआ लगातार गंगरेल क्षेत्र से लगे बरारी क्षेत्र में कई बार देखा गया है और कई जानवरों का शिकार भी तेंदुआ के द्वारा किया गया है।

वहीं यह आशंका जताई जा रही है कि तेंदुआ किसी जानवर के शिकार में पहुंच गया होगा और वह पानी में छलांग लगाया होगा पानी की गहराई में जाने के बाद वह बाहर निकल नहीं पाया होगा जिसकी वजह से पानी में डूबने की वजह से तेंदुआ की मौत होने की आशंका बताई जा रही है। वहीं तेंदुआ को वन विभाग के द्वारा श्यामतरइ डिपो में  लाकर वेटरनरी डॉक्टर के द्वारा विधिवत पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद तेंदुआ का वन विभाग के द्वारा विधिवत अंतिम संस्कार किया गया, मृतक तेंदुआ लगभग डेढ़ साल का उम्र मादा तेंदुआ का बताया जा रहा है।a

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.