Logo
ब्रेकिंग
चांद और शुक्र की नजदीकी ने मोहा मन, 4 डिग्री के कोणीय अंतर पर दिखा अद्भुत नजारा Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत...
Header Ad

देश के 8 दिग्गजों पर भारी पड़े मुकेश अंबानी, 14,500 करोड़ रुपए से किया बड़ा खेल

एशिया के सबसे अमीर करोबारी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज पिछले हफ्ते देश की 8 दिग्गज कंपनियों पर भारी पड़ती हुई दिखाई दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज जो देश की सबसे बड़ी कंपनी है ने अपने मार्केट कैप में सबसे ज्यादा 14500 करोड़ रुपए का इजाफा किया. वैसे एक कंपनी और रही जिसके मार्केट कैप में तेजी देखने को मिली. बजाज फाइनेंस के मार्केट कैप में 384 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली. खास बात तो ये है कि इन कंपनियों के मार्केट कैप में इजाफा ऐसे वक्त में देखा गया, जब शेयर बाजार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है.

दूसरी ओर देश की 8 कंपनियों के मार्केट कैप में करीब 1.66 लाख करोड़ रुपए की गिरावट देखने को मिली है. जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस को हुआ है. कंपनी के मार्केट कैप में 53 हजार करोड़ रुपए की गिरावट देखने को मिली है. वहीं दूसरी ओर भारती एयरटेल के मार्केट कैप में 44 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है. आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस और एलआईसी के मार्केट कैप में भी गिरावट देखने को मिली है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर किस कंपनी को कितना नुकसान और कितना फायदा हुआ है.

देश के टॉप 10 कंपनियों के मार्केट कैप की स्थिति

  1. पिछले हफ्ते देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 53,185.89 करोड़ रुपए घटकर 13,69,717.48 करोड़ रुपए रह गया.
  2. देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शुमार भारती एयरटेल का मार्केट कैप 44,407.77 करोड़ रुपए घटकर 9,34,223.77 करोड़ रुपए पर आ गया.
  3. देश का दूसरा सबसे बड़ा प्राइवेट लेंडर आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 18,235.45 करोड़ रुपए घटकर 8,70,579.68 करोड़ रुपए रह गई.
  4. देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 17,962.62 करोड़ रुपए घटकर 5,26,684.38 करोड़ रुपए पर आ गया.
  5. देश की बड़ी आईटी कंपनियों में शुमार इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 17,086.61 करोड़ रुपए घटकर 7,53,700.15 करोड़ रुपए रह गया.
  6. देश की बड़ी एफएमसीजी कंपनी आईटीसी की बाजार हैसियत 11,949.42 करोड़ रुपए घटकर 5,01,750.43 करोड़ रुपए पर
  7. देश का सबसे बड़ा प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक की 2,555.53 करोड़ रुपए के नुकसान के साथ 12,94,152.82 करोड़ रुपए रह गई.
  8. देश का सबसे बड़ा सरकारी लेंडर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मूल्यांकन 401.61 करोड़ रुपए घटकर 6,43,955.96 करोड़ रुपए पर आ गया.
  9. इस रुख के उलट देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 14,547.3 करोड़ रुपए बढ़कर 16,61,369.42 करोड़ रुपए पर पहुंच गया.
  10. देश की बड़ी कंपनियों में शुमार बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 384.33 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी के साथ 5,20,466.75 करोड़ रुपए रही.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.