Logo
ब्रेकिंग
बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच...
Seva Mitra
Header Ad

फ्री देखकर गोलगप्पे पर टूट पड़ीं श्रद्धा कपूर, बोलीं- मैं तो गिनना ही भूल गई

श्रद्धा कपूर और स्क्रिप्ट राइटर राहुल मोदी पिछले काफी समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं. दोनों को कई मौके पर साथ में देखा गया है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें उनके साथ राहुल मोदी को देखा जा रहा है. दरअसल श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अहमदाबाद में राहुल मोदी के साथ एक वेडिंग रिसेप्शन अटेंड किया है. इस दौरान दोनों रोमांटिक होकर पोज देते नजर आ रहे थे, जिससे एक बार फिर से उनके अफेयर की खबरों को हवा मिली. इसी बीच एक्ट्रेस ने एक और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जिसमें वो गोलगप्पे के मजे लेते हुए दिख रही हैं. इस फोटो ने फैन्स का ध्यान खींचा और अब ये वायरल हो रही है.

बीते रोज एक फैन पेज ने श्रद्धा कपूर की कुछ फोटोज शेयर की, जो कि वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस गोल्डन कलर के एक खूबसूरत से आउटफिट में नजर आ रही हैं. इसी दौरान उनको स्टेज पर जाकर दूल्हा और दुल्हन से मिलते हुए भी देखा गया. एक्ट्रेस के रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी भी उनके साथ में थे और उन्होंने इस मौके के लिए ग्रे सूट कैरी किया था. दोनों ने न्यूलीवेड्स के साथ पोज दिए.

गोलगप्पे खाती नजर आईं श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर अपनी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं. इन फोटोज में उनके साथ राहुल मोदी नजर नहीं आ रहे हैं. पहली फोटो में वो गोलगप्पे खाती हुई नजर आ रही हैं और दूसरी-तीसरी फोटो में खुद को फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं. और आखिरी फोटो में वो अपनी ड्रिंक एंजॉय करती हुई दिखीं. गोलगप्पे वाली फोटोज शेयर करके ‘स्त्री 2’ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “गिनना भूल गई, फिर याद आया कि शादी में तो अनलिमिटेड होती है.” श्रद्धा कपूर को लेकर ये बात तो सभी जानते हैं कि वो फूडी हैं. एक्ट्रेस अक्सर खाने के साथ फोटोज शेयर करती हुई नजर आती हैं और खाने को लेकर अपना प्यार जाहिर करती रहती हैं.

फैन्स ने भी किए मजेदार कमेंट्स

हालांकि गोलगप्पे खाते हुए श्रद्धा की फोटोज देखने के बाद फैन्स भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए. एक यूजर ने लिखा, “हमको कब मिलेगी पानीपूरी पार्टी?” वहीं एक और शख्स ने कहा, “खाने में सबसे अच्छा क्या लगा?” वहीं एक शख्स ने कहा, “फर्स्ट पिक: खाऊं या नहीं..खा ही लेती हूं, जिम ट्रेनर को कहां पता चलेगा कि कितना खाया.” एक और शख्स ने कहा, “भैया थोड़ा और तीखा बना दो.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.