
देवास : मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। इसी बीच देवास की प्रसिद्ध माता टेकरी की पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर खिसककर नीचे गिरने से हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि अष्टभूजा माता और कालिका माता मंदिर के बीच में बारिश के कारण पहाड़ी से पत्थर खिसककर नीचे गिर पड़े।
देवास में रविवार शाम को हवा आंधी के साथ ही तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। यहीं वजह है कि पहाड़ी में पानी रिसने से पत्थर गिर रहे हैं। पत्थरों के गिरने के बाद छोटी माता मां चामुंडा माता मंदिर पर जाने वाले रास्ते पर बेरिकेट्स लगाकर उस मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही अस्थाई तौर पर रोकी गई।
गनीमत रही कि पत्थर गिरने के दौरान कोई इसकी चपेट में नहीं आया और कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.