Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

देवास के कराड़िया परी गांव में मिला सातवीं के छात्र का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान से हत्या की आशंका

0

सोनकच्छ (देवास)। सोनकच्छ थाना क्षेत्र के ग्राम कराड़िया परी में शनिवार रात एक बच्चे का शव हार्वेस्टर मशीन के नीचे मिलने से सनसनी फैल गई। बच्चे के चेहरे, हाथ, गले पर चोट के निशान मिले हैं, प्रथमदृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस अधिकारियों सहित देवास से एएसपी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ शुरू की है।

उधर रविवार सुबह सिविल स्पताल सोनकच्छ में समय पर पीएम नहीं होने के कारण लोग आक्रोशित हो गए और जमकर नारेबाजी की। पीएम रूम के बाहर ही लोगों ने धरना दिया और बीएमओ को हटाने की मांग की।

चेहरे पर भी चोट के निशान

जानकारी के अनुसार कराड़िया परी निवासी 13 वर्षीय वेदांश पुत्र अरविंद सिंह झाला शनिवार शाम को अपने घर में गणेशजी का पूजन करने के बाद गांव के सार्वजनिक गणेश पंडाल में जाने के लिए निकला था। जब वो काफी देर तक नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान उसका शव गांव में ही एक जगह हार्वेस्टर मशीन के नीचे पड़ा मिला। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे।

स्वजन सदमे में हैं

शव मिलने की जानकारी मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सोनकच्छ एसडीओपी दीपा मांडवे, थाना प्रभारी आशीष राजपूत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। बाद में एएसपी देवास सिटी जयवीर सिंह भदौरिया भी मौके पर पहुंचे। पुलिस विभिन्न बिंदुओं को लेकर जांच कर रही है। बालक वेदांश कक्षा सातवीं में पढ़ता था और परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी एक बड़ी बहन है घटना के बाद स्वजन सदमे में हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.