Logo
ब्रेकिंग
Khandwa Crime News: 24 साल की उम्र में की थी छेड़छाड़, 40 साल बाद 64 की उम्र में गिरफ्तार; गन्ने की ... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Lalbaugcha Raja 2026 First Look: लालबागचा राजा की पहली झलक आई सामने, शाही अंदाज और नारंगी वस्त्रों म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने...
Header Ad

देवरिया: खेल की जगह बनी जंग का मैदान… दो पक्षों में विवाद, बैट और तलवार से एक-दूसरे पर किया हमला

उत्तर प्रदेश के देवरिया में दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे पर हमला करने के लिए बैट और तलवार उठा लिए. ये मामला देवरिया के लार थाना क्षेत्र के सुतावर गांव से सामने आया है, जहां क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्षों में लड़ाई हो गई. लड़ाई में दोनों पक्ष के युवकों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया. एक पक्ष ने तलवार उठा ली तो दूसरे पक्ष ने बैट निकाल लिए. इस दौरान दोनों पक्षों में खूब मारपीट हुई.

इस मामले में पुलिस से FIR दर्ज कर ली है और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है. देवरिया में क्रिकेट खेल को लेकर दो पक्षों के युवकों में विवाद हो गया, जहां दोनों पक्षों में मामूली बहस हो गई. मामूली सी बहस देखते ही देखते विवाद में बदल गई. इसमें एक पक्ष ने तलवार निकाल ली. वहीं दूसरे पक्ष से बैट निकाल लिया और दोनों एक दूसरे को जान से मारने की धमकियां देने लगे. इस दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

कैसे शुरू हुआ दोनों पक्षों के बीच विवाद?

दरअसल गांव के कुछ लड़के क्रिकेट खेल रहे थे. तभी क्रिकेट खेलने के दौरान एक टीम ने नो बॉल को लेकर आपत्ति जताई. वहीं दूसरी टीम ने इसका विरोध किया. तभी दोनों पक्षों में पहले तो कहासुनी और नोकझोंक हुई. इसके बाद इसी कहासुनी में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. यहां तक की दोनों पक्षों में मारपीट तक की नौबत आ गई और विवाद शुरू हो गया.

एक तरफ से तलवार और दूसरी तरफ बैट

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक तरफ से तलवार और दूसरी तरफ से बैट लेकर युवक एक दूसरे पर हमला करने की कोशिश कर रहे हैं. वायरल वीडियो में कुछ लोग बीच-बचाव भी करते हुए नजर आ रहे हैं. इस घटना को लेकर सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने कहा कि लार थाना क्षेत्र के सुतावर गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमे पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.