Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

अब टीवी पर दिखेगी 1800 करोड़ कमाने वाली ‘पुष्पा 2’ की दहाड़, इस दिन घर बैठे देख पाएंगे फिल्म

अल्लू अर्जुन ने दिसंबर 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘पुष्पा 2’ के जरिए कई बड़े रिकॉर्ड पर अपना कब्जा जमा लिया था. ‘दंगल’ के बाद हिंदी सिनेमा की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी ‘पुष्पा 2’ के नाम ही है. अब आप इस बड़ी फिल्म को घर बैठे टीवी पर देख पाएंगे.

‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल भी अहम रोल में हैं. इन सभी कलाकारों को लोगों ने फिल्म में काफी पसंद किया. अल्लू अर्जुन का फायर अंदाज, उनकी एक्टिंग और एक्शन ने लोगों का दिल जीत लिया. अब ये सब कुछ टीवी पर दिखने वाला है. चलिए जानते हैं कि कब और किस टीवी चैनल पर आप इस फिल्म का मजा ले पाएंगे.

चार भाषाओं में ‘पुष्पा 2’ का टीवी प्रीमियर

‘पुष्पा 2’ का टीवी पर 13 अप्रैल को तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में प्रीमियर होने वाला है. शाम 5:30 बजे आप इस फिल्म को तेलुगु भाषा में स्टार मां चैनल पर देख पाएंगे. मलयालम भाषा में एशियानेट चैनल पर शाम 6:30 बजे ये फिल्म दिखाई जाएगी. वहीं कन्नड़ भाषा में इस फिल्म का प्रीमियर 7 बजे कलर्स कन्नड़ पर होगा.

इन तीन भाषाओं के अलावा 14 अप्रैल को टीवी चैनल विजय पर ये फिल्म तमिल भाषा में दिखाई जाएगी. अगर आप हिंदी भाषा में इस फिल्म को देखने के इंतजार में तो आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि हिंदी वर्जन की प्रीमियर डेट अभी अनाउंस नहीं हुई है.

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ की कमाई

लोगों का दिल जीतने के साथ-साथ ‘पुष्पा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर भी कोहराम मचाकर रख दिया. मेकर्स के अनुसार दुनियाभर में इस फिल्म ने 1871 करोड़ रुपये की कमाई की. ये फिल्म औटीटी प्लेटफॉर्म पर भी है. आप वहां भी इस फिल्म को देख पाएंगे. बहरहाल, ‘पुष्पा 2’ के बाद फैंस को इसके तीसरे पार्ट का भी इंतजार है, जो हमें आने वाले सालों में देखने को मिलेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.