Logo
ब्रेकिंग
13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल
Header Ad

दूल्हे ने शादी के दिन बारात लाने की तारीख बदली, सुनते ही दुल्हन हुई बेहोश… फिर सामने आई चौंकाने वाली हकीकत

हाथों में मेंहदी लगाए और लाल जोड़ा पहने एक दुल्हनिया अपने दूल्हे का इंतजार कर रही थी. दुल्हन के घर वाले भी बारात के स्वागत के लिए खड़े थे. लेकिन तभी दूल्हे ने दुल्हन को फोन किया. बोला- शादी की डेट बदल दो. मैं इस वक्त थाने में हूं. यह सुनते ही दुल्हन बेहोश हो गई. फिर जब दुल्हन के परिवार वाले थाने पहुंचे तो वहां उन्हें ऐसा सच पता चला जिससे शादी टूट गई.

जानकारी के मुताबिक, न्यू आगरा की रहने वाली युवती की शादी ताजगंज निवासी युवक अंबर शर्मा से पिछले साल नवंबर में तय हुई थी. अंबर शर्मा एक ऑटोमोबाइल कंपनी में मैनेजर के पद पर पोस्टेड था. 10 फरवरी को सगाई की रस्म हुई. 12 फरवरी को शादी होनी थी. दुल्हन के परिजन दयालबाग मार्ग स्थित रिजॉर्ट में शादी समारोह में पहुंच गए थे. उनके सगे सबंधी और रिश्तेदार भी आ गए थे.

शादी की डेट बढ़ाने को कहा

बारात शाम छह बजे तक आनी थी. दोपहर सवा तीन बजे दूल्हे ने दुल्हन को कॉल किया और अपनी मजबूरी बताते हुए कहा कि वह बरात लेकर नहीं आ सकेगा. दुल्हे ने यह भी बताया कि वह ताजगंज थाने में है. उसने शादी की डेट आगे बढ़ाने की बात दुल्हन से कही.

दूल्हे की पहली बीवी आई सामने

इतना सुनते ही दुल्हन के पैरों तले जमीन खिसक गई. दुल्हन के पिता आनन-फानन में ताजगंज थाने पहुंचे. वहां पर दिल्ली की एक युवती मिली. वह गोद में बच्चा लेकर लिए हुए थे. युवती का कहना था कि उसने दूल्हे के साथ मंदिर में शादी की थी और वह लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी. प्रेमी उसे छोड़कर दूसरी जगह शादी करने जा रहा था. जैसे ही यह जानकारी हुई, वह दिल्ली से यहां आई है.

टूट गई दूल्हे की शादी

बारात आने का इंतजार करती दुल्हन को जैसे ही शादी टूटने का पता चला तो उसका रो-रो कर बुरा हाल हो गया. उसकी हालत बिगड़ गई. परिजनों ने बताया कि रिश्ता समाज के व्हॉट्सऐप ग्रुप के जरिये से हुआ था. लड़के का बायोडाटा आया था और रिश्ता तय हुआ. उस समय तक दूल्हे की शादी की भनक नहीं थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.