Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में झमाझम बारिश

दिल्ली एनसीआर में शनिवार को दोपहर अचानक से मौसम ने करवट ले ली. तेज आंधी के साथ काले बादल छा गए और कुछ जगहों पर हल्की और कुछ जगहों पर झमाझम बारिश शुरू हो गई. दिन में करीब 3 बजे बादलों की वजह से अंधेरा सा छा गया. मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के लिए रविवार और सोमवार का यलो अलर्ट जारी किया है. मौसम बदलने से दिल्ली एनसीआर के लोगों को उमस भरी भीषण गर्मी से राहत मिली है.

मौसम विभाग ने शनिवार को सुबह ही शाम तक मौसम बदलने और बारिश की आशंका जाहिर की थी. दोपहर को अचानक काले बादल दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद तक छा गए. दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई. अचानक बारिश के शुरू होने से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है. बारिश के दौरान ही कई लोग सुहाने मौसम का लुत्फ उठाने के लिए घर से बाहर निकले.

रात में आंधी-तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो शनिवार रात को दिल्ली एनसीआर के कई क्षेत्रों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है. मौसम बदलने की वजह से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.