Logo
ब्रेकिंग
DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु... Inspirational Story: गाजियाबाद का घरौंदा बाल आश्रम बना मिसाल; 100 बच्चे जा चुके विदेश, 1000 को मिला ... Yuvraj Manchanda Case: शादी की शॉपिंग के बाद लापता हुए युवराज का नाले में मिला शव; करोड़ों के पैसों ... Delhi Moti Nagar News: मोती नगर में सिलेंडर धमाके से ढहा ग्राउंड फ्लोर; दमकल की गाड़ियों ने पाया आग ... Delhi Crime News: बीयर पिलाकर नाबालिग से दरिंदगी, फिर चाकू से गोदा; दिल्ली के स्वरूप नगर में दिल दहल... Gwalior News: घटिया सड़क निर्माण पर ग्वालियर हाई कोर्ट सख्त; चेतकपुरी चौपाटी रोड की रिपोर्ट में भ्रष... Bhopal Laxmi Pujan: भोपाल में महाराष्ट्रीयन परिवारों के घर विराजीं ज्येष्ठ और कनिष्ठ गौरी; महाभोग मे... Rahul Gandhi Indore Visit Controversy: राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले पोस्टर वॉर; 'झूठ की गूंज' क... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी का इंदौर दौरा; 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में जेन-जी और युवा... Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड...
Header Ad

दिल्ली से लेकर केरल तक बरसेंगे मेघ, पहाड़ों पर बारिश से तबाही… जानें UP-बिहार का हाल

0

इन दिनों मानसून का देश भर में रौद्र रूप दिखाई दे रहा है. पहाड़ी राज्यों में बादल फटने और पहाड़ दरकने की घटनाएं हो रही हैं. पानी से लबालब भरी नदियां तबाही मचा रही हैं. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है. जम्मू, कठुआ, भद्रवाह, उधमपुर और बटोटे में मूसलाधार बरसात हुई. हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा, कुल्लू, मनाली, मंडी और धर्मशाला में बरसात हुई. धर्मशाला और मंडी में अकेले 24 घंटों में 100 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई.

देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों बीते 24 घंटों में हल्की से मध्यम बरसात देखने को मिली. दिल्ली में मौसम विभाग ने आज भी बारिश और आंधी चलने का अनुमान जताया है. इतना ही नहीं मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अभी बारिश और आंधी का दौर थमने वाला नहीं है. दिल्ली में 30 अगस्त तक बारिश के साथ आंधी चल सकती है. 31 अगस्त और एक सिंतबर को बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है. यमुना ने चेतावनी लेवल को पार कर लिया है. यमुना का चेतावनी लेवल 204.5 मीटर है, जबकि यमुना का सुबह 9:00 बजे वाटर लेवल 204.63 दर्ज किया गया. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से वहां के बांधों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है. इसके अलावा हथिनीकुंड बैराज से मंगलवार की दोपहर 69000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया जबकि रात को 61000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. जिसके दिल्ली में बुधवार रात 8 बजे तक पहुंचाने की संभावना जताई जा रही है. यही वजह है कि दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रहा है.

नदी किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने की सलाह

26 अगस्त 2025 को शाम 7 बजे, ओल्ड रेलवे ब्रिज पर जलस्तर 204.56 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी स्तर 204.50 मीटर से ऊपर है. खतरे का स्तर 205.33 मीटर है. प्रशासन ने नदी किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है। यमुना में बाढ़ की आशंका को देखते हुए निचले इलाकों को खाली करने का आदेश दिया गया है. गांधीनगर, यमुना खादर, कश्मीरी गेट और गीता कॉलोनी में भी घर में पानी घुसने की आशंका है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को तैनात कर दिया गया है और विस्थापितों के लिए शेल्टर होम भी बनाए गए हैं

यूपी में थमी बरसात

उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों अच्छी और झमाझम बरसात देखने को मिली. अब मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश में भारी बारिश की संभावना नहीं है. आज पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ स्थानों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा और बौछारें पड़ने की संभावना है, लेकिन भारी बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने नहीं जताया है. 28 और 29 अगस्त को भी प्रदेश के किसी हिस्से में भारी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है.

अगले 24 घंटे में कहां-कहां होगी बारिश

अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, सौराष्ट्र और कच्छ में हल्की बारिश हो सकती है. तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. पंजाब, हरियाणा और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. उत्तराखंड, पूर्वोत्तर भारत और अंडमान-निकोबार में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, गुजरात क्षेत्र, कोंकण-गोवा, ओडिशा और उत्तर आंध्र तट में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बौछारें पड़ सकती हैं. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.