Logo
ब्रेकिंग
The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स...
Header Ad

दिल्ली में आंधी-बारिश से पेड़ गिरा, टूट गया बिजली का तार, करंट से दो मजदूरों की मौत

दिल्ली में रविवार को तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई, जो कई जगह कहर बनकर बरसी. बारिश और आंधी के बाद पेड़ गिर गए. दिल्ली के आर.के. पुरम सेक्टर-1 स्थित विवेकानंद मार्ग पर भी रविवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ. तेज बारिश और आंधी के चलते यहां एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे बिजली का तार टूट गया और करंट फैल गया. करंट की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह करीब 4:30 बजे की है. आरके पुरम थाना पुलिस को कॉल मिली कि विवेकानंद मार्ग पर फायर स्टेशन के पास एक पेड़ गिर गया है और दो लड़कों को करंट लग गया है. सूचना मिलते ही SHO आरके पुरम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. वहां मौजूद कॉलर सुनील ने बताया कि वह वहीं एक एमसीडी के खोखे में ढाबा चलाता है और उसके दो कर्मचारी रविंदर और भरत, जो बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले थे. दोनों रोज की तरह ढाबे के बाहर ही सो रहे थे.

करंट की चपेट में आने से दो की मौत

तेज बारिश के कारण पास का पेड़ गिरा, जिससे बिजली का तार भी टूट गया. तार टूटने से चारों ओर करंट फैल गया और दो युवक उसकी चपेट में आ गए. एक स्ट्रीट डॉग की भी करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम, BSES कर्मी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. घायलों को फौरन AIIMS ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

एक मोबाइल टावर भी सड़क पर गिरा

फॉरेंसिक टीम और BSES के निरीक्षक ने जांच की. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है. रविवार को बारिश के बाद दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में भी एक मोबाइल टावर सड़क के बीचों-बीच गिर गया, जिससे रोड ब्लॉक हो गई. यही नहीं बारिश की वजह से फिरोजशाह रोड पर भी एक पेड़ गिर गया. कई जगहों पर बारिश के बाद जलजमाव की स्थिति भी देखने को मिली, जिससे लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.