Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

दिल्ली: बुलेटप्रूफ फॉर्च्यूनर, ऑडी, महंगी घड़ियां… गैंगस्टरों की लग्जरी लाइफ की हिल गई नींव, एक साथ पुलिस की 25 टीमों ने मारी रेड

0

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में दबदबा बनाने वाले कुख्यात गैंगस्टरों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है. अपराध के खिलाफ पुलिस का ‘एक्शन मोड’ में आ गई है. दिल्ली की द्वारका जिला पुलिस ने 380 पुलिसकर्मियों और 25 टीमों के साथ दिल्ली और एनसीआर में 25 ठिकानों पर तड़के छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने कई कुख्यात अपराधियों को दबोच लिया और कई अहम सबूत बरामद किए.

इस रेड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. छापों में पुलिस को करोड़ों की नकदी और जेवरात के साथ-साथ बुलेटप्रूफ फॉर्च्यूनर और ऑडी कार भी मिलीं. इसके अलावा 14 महंगी घड़ियां, लैपटॉप, आईपैड, वॉकी-टॉकी सेट और कैश काउंटिंग मशीन भी बरामद की गईं. पुलिस ने 8 पिस्टल, 29 जिंदा कारतूस और 3 मैगज़ीन भी जब्त किया है. पुलिस ने 6 गैंगस्टरों को भी गिरफ्तार किया है.

6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरफ्तार 6 गैंगस्टरों में कपिल सांगवान उर्फ नंदू और विक्की ठक्कर गिरोह के शार्प शूटर शामिल हैं. ये वही गैंग हैं जो दिल्ली-एनसीआर में फायरिंग, एक्सटॉर्शन और मर्डर के खेल खेलते रहे हैं, लेकिन खुद महंगी गाड़ियों में घूमते और करोड़ों की लाइफ़स्टाइल जीते थे. इसके अलावा 26 अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

खत्म होगा अपराधियों का नेटवर्क

डीसीपी अंकित सिंह की अगुवाई में हुए इस ऑपरेशन ने साबित कर दिया कि अब दिल्ली-एनसीआर में गैंगस्टर स्टाइल की किंग साइज लाइफ़ का अंत करीब है. पुलिस का पंजा एक-एक कर इन लक्ज़री क्राइम किंग्स पर कसता जा रहा है.

तलाशी अभियान के दौरान, विदेशों से गिरोह चलाने वाले गैंगस्टरों से संबंध का पता लगाने के लिए मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी कब्जे में लिए गए हैं. इन उपकरणों की जांच जारी है. इस ऑपरेशन का मकसद सिर्फ अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि पूरे आपराधिक नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.